Tomorrow Weather Forecast 14 November | कल का मौसम 14 नवंबर | दिल्ली में जहरीली हवा, पहाड़ों पर बर्फबारी और दक्षिण में बारिश का अलर्ट; IMD Forecast

Date:


होमफोटोदेश

कल का मौसम : निकाल लीजिए कंबल-स्वेटर, आ गई ठंड! दिल्ली से यूपी तक IMD का अलर्ट

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Kal Ka Mausam 14 Nov: मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर बर्फबारी का असर जल्द ही उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर दिखेगा. पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार (14 नवंबर) को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. कहीं बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं तो कहीं सुबह कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 13 नवंबर के बुलेटिन के मुताबिक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश के साथ गरज और तेज हवाओं का अनुमान है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली में सुबह मध्यम कोहरा रहने की संभावना है. यहां तापमान 17 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. दूसरी ओर राजधानी की हवा पहले से ही गंभीर श्रेणी में पहुंच चुकी है. दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में बारिश का दौर जारी रह सकता है. अंडमान-निकोबार में भारी बारिश की चेतावनी है. बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र भी अगले कुछ दिनों में मजबूत हो सकता है. नीचे डिटेल में देखिए, कल (14 नवंबर 206) को आपके राज्य के लिए क्या है आईएमडी का मौसम अपडेट.

दिल्ली में शनिवार सुबह मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान है. सफदरजंग मौसम केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. राजधानी के लिए फिलहाल बारिश का कोई अलग अलर्ट जारी नहीं किया गया है. हालांकि आईएमडी के देशव्यापी बुलेटिन में दिल्ली-हरियाणा-चंडीगढ़ क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. (Photo : PTI)

दिल्ली के लोगों के लिए फिलहाल मौसम से ज्यादा चिंता प्रदूषण है. शुक्रवार 13 नवंबर की सुबह राजधानी का औसत एक्यूआई 403 दर्ज किया गया. यह गंभीर श्रेणी में आता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 58 सक्रिय मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 33 पर हवा की गुणवत्ता गंभीर रही. 24 स्टेशन बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किए गए. सिर्फ एक स्टेशन पर एक्यूआई मध्यम स्तर पर था. भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के डैशबोर्ड पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे चांदनी चौक का एक्यूआई 465 दर्ज हुआ. बुराड़ी क्रॉसिंग में यह 451 और आनंद विहार में 411 रहा. (Photo : PTI)

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार से मौसम बदलना शुरू हुआ. जोजिला पास और सोनमर्ग में इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई. ग्रेटर कश्मीर की 13 नवंबर की रिपोर्ट के मुताबिक जोजिला में करीब एक से दो इंच बर्फ जमा हुई. इसके बाद श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात रोकना पड़ा. सीमा सड़क संगठन की टीमें सड़क से बर्फ हटाने में जुटी रहीं. मुगल रोड पर भी बर्फबारी के चलते दो दिनों तक वाहनों की आवाजाही बंद रही. हालांकि 13 नवंबर को दोपहर तक बर्फ हटाने का काम पूरा होने के बाद इस मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया. मौसम विभाग ने 14 नवंबर को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ जगह हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. (Photo : PTI)

Add News18 as
Preferred Source on Google

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले दो दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद नहीं है. आईएमडी के मुताबिक दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में 14 नवंबर को हल्की बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 13 नवंबर को भी कई जगह बारिश की संभावना जताई गई थी. 14 और 15 नवंबर को भी कुछ इलाकों में यह सिलसिला जारी रह सकता है. उत्तराखंड में 13 से 15 नवंबर के बीच छिटपुट बारिश का अनुमान है. हालांकि इसका असर पूरे राज्य में नहीं दिखेगा. पहाड़ी और ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का बदलाव ज्यादा महसूस हो सकता है. आईएमडी के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 16 नवंबर से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है. ऐसे में पहाड़ों पर घूमने जाने वाले लोगों को स्थानीय मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही निकलना चाहिए. (Photo : PTI)

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी शनिवार को मौसम बदल सकता है. आईएमडी ने पश्चिमी राजस्थान में 14 और 15 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान जताया है. इस दौरान गरज और बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. हवा के झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. पंजाब में 14 नवंबर को कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है. हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 14 और 15 नवंबर को छिटपुट बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वी राजस्थान में 15 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है. इसका मतलब है कि शनिवार को उत्तर भारत के सभी मैदानी इलाकों में एक जैसा मौसम नहीं रहेगा. कुछ जगह बादल और बारिश देखने को मिल सकती है. वहीं मध्य और पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बड़े मौसमी बदलाव का अनुमान नहीं है. (Photo : PTI)

दक्षिण भारत के कई राज्यों में 14 नवंबर को बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. केरल और माहे में भी छिटपुट बारिश हो सकती है. लक्षद्वीप में 13 से 19 नवंबर तक बारिश की संभावना बनी हुई है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी 14 नवंबर से बारिश शुरू होने का अनुमान है. हालांकि सबसे ज्यादा सतर्कता अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के लिए जरूरी है. यहां कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है. मौसम विभाग ने अंडमान क्षेत्र में गरज और बिजली गिरने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान दिया है. हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. मछुआरों को 17 नवंबर तक अंडमान सागर और द्वीपों के आसपास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है. (Photo : PTI)

दक्षिण भारत और अंडमान क्षेत्र में बारिश के पीछे बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी सिस्टम की अहम भूमिका है. आईएमडी के 13 नवंबर के बुलेटिन के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र 14 नवंबर को और मजबूत होकर सुस्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है. इसके 15 नवंबर की सुबह तक डिप्रेशन बनने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 16 नवंबर की शाम तक यह मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. फिलहाल यह मौसम विभाग का पूर्वानुमान है. आने वाले दिनों में सिस्टम की दिशा और तीव्रता पर नजर रखना जरूरी होगा. इसके मजबूत होने पर बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों में मौसम की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. (Photo : PTI)

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related