8.3 C
Munich

जब अनुष्का के कहने पर विराट कोहली ने लिया अपने जीवन का सबसे बड़ा फैसला, बदली गई जिंदगी

Must read


होमखेलक्रिकेट

जब अनुष्का के कहने पर विराट कोहली ने लिया अपने जीवन का सबसे बड़ा फैसला

Last Updated:

How Non Veg Lover Virat Kohli Turned Vegan: साल 2020 में एक मशहूर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में विराट कोहली ने दिल खोलकर स्वीकार किया था कि अनुष्का शर्मा ने उनके जीवन को एक नया नजरिया दिया है. विराट ने कहा था, ‘अनुष्का से मिलने से पहले मैं बहुत समझदार या संतुलित इंसान नहीं था. उन्होंने मुझे एक बेहतर इंसान बनने की प्रेरणा दी है और मैं खुद को खुशकिस्मत मानता हूं.’ अनुष्का से प्रेरित होकर ही विराट ने अपने जीवन का एक अहम फैसला लेते हुए हमेशा के लिए नॉन वेज छोड़ा. अनुष्का खुद साल 2015 से शाकाहारी जीवनशैली अपना चुकी थीं. जब विराट ने जानवरों के प्रति अनुष्का का प्यार और करुणा देखी, तो उनका दिल भी पिघल गया. अनुष्का के इसी प्रभाव के कारण विराट ने फैसला किया कि वे अब कभी मीट को हाथ नहीं लगाएंगे.

Zoom

अनुष्का शर्मा से प्रेरित होकर विराट ने छोड़ा नॉन-वेज.

नई दिल्ली. टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली का फिटनेस के मामले में कोई तोड़ नहीं. 37 साल की उम्र में विराट युवाओं को कड़ी टक्कर देते हैं. मैदान पर उनकी जबरदस्त फील्डिंग हो या बल्लेबाजी करते हुए सिंगल को डबल में बदलने की उनकी कला, यह बताती है कि वह कितने फिटनेस फ्रीक हैं. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके कोहली जब क्रिकेट के मैदान पर उतरते हैं, तो उनकी आक्रामकता और गजब की फुर्ती विरोधियों के पसीने छुड़ा देती है. वैसे तो विराट हमेशा से ही फिटनेस के मामले में आगे रहे हैं, लेकिन अनुष्का शर्मा के उनकी लाइफ में आने के बाद कोहली ने एक ऐसा फैसला लिया, जिसने उन्हें पूरी तरह से बदल दिया. इस स्टोरी में हम उनके इसी फैसले के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका जिक्र खुद कोहली ने किया था. उन्होंने यह भी माना की इसके बाद से उनके जीवन में काफी परिवर्तन आया है.

क्या था वो फैसला?
एक समय पर बटर चिकन और मटन के दीवाने रहे दिल्ली के इस लड़के ने जब अनुष्का के कहने पर अपनी थाली से नॉन-वेज को हमेशा के लिए अलविदा कहा, तो वह उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गया. विराट कोहली ने कई बार कहा है कि अनुष्का शर्मा ने भोजन, सेहत और जानवरों के प्रति उनके नजरिए को पूरी तरह बदल दिया. सेहत से जुड़ी दिक्कतों के कारण विराट शाकाहारी बने थे, लेकिन उन्होंने इसका श्रेय अनुष्का के जानवरों के प्रति प्यार को भी दिया. इस स्टार कपल की शादी 2017 में हुई थी. उनके दो बच्चे हैं- बेटी वामिका और बेटा अकाय. यह पूरा परिवार शाकाहारी जीवनशैली अपनाता है.

View this post on Instagram





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article