Last Updated:
KKR vs GT Highlights: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2026 का एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला, जिसमें होम टीम कोलकाता नाइटराइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से हरा दिया. केकेआर ने जीत के लिए 248 रन का लक्ष्य रखा था. जवाब में पूरे ओवर खेलकर गुजरात के बल्लेबाज 218 रन तक ही पहुंच सके. केकेआर ने इस जीत के साथ अपनी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखी हैं. वहीं, गुजरात ने हार के साथ प्लेऑफ के लिए सीधा क्वालीफाई करने का मौका गंवा दिया.
केकेआर ने 29 रन से जीता मुकाबला.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराकर सीजन में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की. अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स पर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन की विस्फोटक पारियों से 247 रन का बड़ा टोटल बोर्ड पर लगाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस चार विकेट खोकर 218 रन तक ही पहुंच पाई. शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर ने टीम को जीत तक पहुंचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन विफल रहे. केकेआर की इस जीत ने उसे प्लेऑफ की रेस में बरकरार रखा है. उसके 12 मैचों में 11 अंक हो गए हैं और टीम एक पायदान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गई है. दूसरी ओर, गुजरात के पास सीधा प्लेऑफ का टिकट कटाने का मौका था, जिसे उसने खो दिया. हालांकि, हार से उसकी स्टैंडिंग में कोई फर्क नहीं पड़ा. टीम अभी भी दूसरे स्थान पर ही है. उसके 13 मैचों में 16 अंक हैं. अब गुजरात की नजरें अपना आखिरी लीग मुकाबला जीतकर टॉप-4 का टिकट पक्का करने पर होंगी. केकेआर की कोशिश अपने बचे दो मैच जीतने की होगी.


