उतरने की कोशिश में चलती ट्रेन की चपेट में आया युवक, ASI बनकर आया मसीहा, देखें कैसे खींचकर बचाई जान

Date:


Last Updated:

अकोला रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय संतुलन बिगड़ने से एक युवक प्‍लेटफॉर्म पर ग‍िर पड़ा और चलती ट्रेन की चपेट में आने से पटरियों पर ग‍िरने लगा. तभी वहां मौजूद ASI राजेश नागरे ने तत्परता दिखाते हुए उसकी जान बचा ली.

Zoom

उतरने की कोशिश में चलती ट्रेन की चपेट में आया युवक, ASI बनकर आया मसीहा, देखें कैसे खींचकर बचाई जान.

महाराष्ट्र के अकोला रेलवे स्टेशन पर एक एएसआई एक यात्री के लि‍ए मसीहा बनकर आया. चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में एक 24 वर्षीय युवक रेलवे प्‍लेटफॉर्म और चलती ट्रेन के बीच में फंस गया और पटर‍ियों पर ही ग‍िरने वाला था, तभी वहां मौजूद एएसआई ने ह‍िम्‍मत द‍िखाते हुए तुरंत उस यात्री को पकड़कर खींच ल‍िया. इस घटना का सीसीटीवी वीड‍ियो काफी वायरल हो रहा है और लोग एएसआई की ह‍िम्‍मत की तरीफ कर रहे हैं.

बता दें क‍ि युवक के सामने उस वक्‍त मुश्‍क‍िल हालात पैदा हो गए जब युवक मोबाइल पर वीडियो कॉल करते हुए ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फ‍िसल गया. वह खुद को बचाने की कोश‍िश कर रहा था लेक‍िन सामान के साथ ही ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया और ट्रेन के साथ आगे घ‍िसटने लगा. तभी वहां मौजूद एएसआई ने तुरंत एक्‍शन ल‍िया और युवक को पकड़कर खींच ल‍िया.

घटना रात करीब 9:30 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-1 की है. नागपुर से मुंबई की ओर जा रही विदर्भ एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12106 अकोला स्टेशन पहुंच रही थी. इसी दौरान मध्य प्रदेश के कटनी जिले के चारगांव निवासी भानू प्रसाद लोधी ने ट्रेन की रफ्तार पूरी तरह धीमी होने से पहले ही उतरने की कोशिश की. उसके हाथ में बैग भी था.

युवक को ट्रेन के नीचे जाता देख ड्यूटी पर तैनात ASI राजेश नागरे ने तुरंत दौड़ लगाई और उसे पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया. मौके पर महिला हेड कांस्टेबल दुर्गा रामटेके और कांस्टेबल भूषण भी मौजूद थे.

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसे अकोला से दूसरी ट्रेन पकड़कर लातूर जाना था और ट्रेन छूटने की जल्दबाजी में उसने यह जोखिम उठाया.

रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि जल्दबाजी में चलती ट्रेन से उतरने या चढ़ने की कोशिश न करें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related