3 C
Munich

एटा-इटावा और गाजीपुर में पुलिस एनकाउंटर, रेप के आरोपी को पुलिस ने 4 घंटे में किया लंगड़ा

Must read


Last Updated:

Lucknow Latest News: उत्तर प्रदेश में लगातार एनकाउंटर हो रहे है. अपराधी को बिना देर किए पुलिस मुठभेड़ में या तो ढेर कर रही है या फिर लंगड़ा बना रही ह. यूपी में अब कहां-कहां एनकाउंटर हुए आइए जानते हैं.

Zoom

यूपी में पुलिस एनकाउंटर.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में वो समय आ गया है, जब क्रिमिनल अपराध करने की सोचता है तो पहले ही उसे काल दिख जाता है. मगर फिर भी जब कोई शख्स यूपी में अपराध करता है, तो योगी सरकार की पुलिस उसे पाताल से भी ढूंढ़ निकालती है. ऐसे में हर रोज कई एनकाउंटर की खबरे सामने आती है. आइए जानते हैं अब गाजीपुर, एटा-इटावा में किन अपराधियों का एनकाउंटर किया गया है.

गाजीपुर में बदमाशों से पुलिस टीम की मुठभेड़ हुई. सैदपुर थाना क्षेत्र के सेहमलपुर गांव में यह मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी फायरिंग में 2 बदमाश घायल हुए. घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पकड़े गए दोनों बदमाशों पर 25-25 हजार का ईनाम था.
हत्या के मामले में बदमाश फरार चल रहे थे.

एटा में मुठभेड़ बाद पकड़े गए 2 बदमाश
वहीं एटा जनपद के थाना जसरथपुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. घायल आरोपी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. पुलिस के अनुसार, थाना जसरथपुर पुलिस ग्राम हरिसिंहपुर/कुंवरपुर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया. पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर आरोपी बाइक मोड़कर भागने लगा, लेकिन कच्चे रास्ते में बाइक फिसलकर गिर गई.

इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई. घायल आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम रफीक बंजारा पुत्र मीर खां निवासी देवरई थाना कुरावली जनपद मैनपुरी, हाल पता छबीलेपुर थाना बेवर जनपद मैनपुरी बताया. तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, 4 जिंदा कारतूस, 1 खोखा कारतूस, लूटे गए पीली धातु के एक जोड़ी कानों के कुंडल तथा बिना नंबर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई.

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी अरमान के साथ मिलकर थाना जसरथपुर क्षेत्र में महिला से कुंडल लूटने की घटना स्वीकार की. इसके अलावा थाना जैथरा क्षेत्र में महिला से मारपीट कर बैग लूटने के प्रयास की घटना में भी अपनी संलिप्तता कबूल की. इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष जसरथपुर विजय सिंह, स्वाट टीम प्रभारी श्रवण कुमार निगम और सर्विलांस प्रभारी सुशील लाम्बा अपनी टीमों के साथ शामिल रहे.

इटावा में रेपिस्ट को किया पुलिस ने लंगड़ा

इटावा में 7 साल मासूम लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी का भी एनकाउंटर कर दिया गया है. इटावा पुलिस ने बताया कि रेप का आरोपी दरोगा की सरकारी पिस्टल छीनकर भागा और पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया. 4 घंटे के भीतर दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है. इटावा जिले के बढ़पुरा इलाके में पूठन मोड़ के पास मुठभेड़ हुई है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article