Last Updated:
Tilak Varma-Sreeleela: मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा इन दिनों अपने खेल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक तिलक एक एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं, जिनका नाम श्रीलीला है. हालांकि, दोनों में किसी ने भी डेटिंग की उन खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है.
इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा अपनी डेटिंग की अफवाहों को लेकर अचनाक चर्चा में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर तिलक के प्यार की खूब चर्चा हो रही है. कहा जा रहा है कि तिलक एक तेलुगु एक्ट्रेस के प्यार में हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक तिलक वर्मा का तेलुगु एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ लिंकअप है और दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. ऐसे में फैंस भी ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर कौन हैं तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों की स्टार श्रीलीला, जिसके लिए तिलक वर्मा के डेटिंग की खबरे बाहर आई हैं.

तिलक वर्मा और श्रीलीला दोनों में किसी ने भी डेटिंग की खबरों को लेकर कुछ नहीं कहा है. ये भी कहा जा रहा है कि जैसे ही डेटिंग की अफवाह उड़ी है दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, सच्चाई क्या है ये कुछ समय में जरूर बाहर आ जाएगी, लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं कौन बेहद हसीन और खूबसूरत अदाकारा श्रीलीला.
Add News18 as
Preferred Source on Google

श्रीलीला एक भारतीय-अमेरिकी एक्ट्रेस हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं. उनका जन्म 14 जून 2001 को अमेरिका के डेट्रॉयट में हुआ था, लेकिन उनका पालन-पोषण बेंगलुरु भारत में हुआ है. एक्टिंग के अलावा वह एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं. श्रीलीला की मां स्वर्णलता बेंगलुरु में एक जानी-मानी डॉक्टर हैं.

श्रीलीला ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2019 में आई कन्नड़ फिल्म ‘किस्स’ से की थी. पहली ही फिल्म में उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और खूबसूरती से करोड़ों लोगों को अपना फैन बना लिया. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू (कन्नड़) का पुरस्कार भी मिला था. इसके बाद श्रीलीला ने ‘पेली संदाद’ से तेलुगु सिनेमा में एंट्री की.

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में श्रीलीला को बड़ी पहचान 2022 में आई तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धमाका’ से मिली. ये एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी जिसमें उनके को स्टार रवि तेजा थे. फिल्म श्रीलीला पर फिल्माया गया ‘जिंताक चित्तक’ गाना खूब वायरल हुआ था. श्रीलीला की इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. इस फिल्म के बाद श्रीलीला रातों-रात सुपरस्टार बन गईं.

एक्टिंग में बुलंदियों के झंडे गाड़ने के अलावा श्रीलीला पढ़ाई में भी काफी होशियार रही हैं. श्रीलीला एक मेडिकल स्टुडेंट रही हैं. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा बेंगलुरु से पूरी की और उसके बाद एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की. फिल्मों की व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद उन्होंने अपनी पढ़ाई को कभी नहीं छोड़ा. वह अक्सर शूटिंग के सेट पर भी अपनी मेडिकल की किताबें लेकर जाती थीं और खाली समय में पढ़ाई किया करती थीं.

श्रीलीला की हालिया फिल्मों की बात करें तो वह महेश बाबू के साथ फिल्म ‘गुंटूर कारम’ और नितिन के साथ ‘एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी मैन’ में नजर आई थीं. वहीं उनके अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ लीग रोल में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वह बॉलीवुड में भी कदम रखने जा रही हैं, जहां वह सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म ‘दलेर’ में नजर आ सकती हैं.


