Last Updated:
Margashirsha Amavasya 2026:पंचांग के मुताबिक वर्ष 2026 में मार्गशीर्ष अमावस्या 8 दिसंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी. इस दिन सुबह से ही श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य कर सकेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या पर पितरों के निमित्त तर्पण और जरूरतमंदों की सहायता करना विशेष फलदायी माना जाता है. मार्गशीर्ष मास की अमावस्या तिथि का आरंभ 8 दिसंबर 2026 को सुबह 4 बजकर 12 मिनट पर होगा. वहीं इस तिथि का समापन 9 दिसंबर 2026 को सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर होगा. मार्गशीर्ष अमावस्या के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना विशेष पुण्यदायी माना जाता है.
अयोध्या: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. विशेष रूप से मार्गशीर्ष महीने में पड़ने वाली अमावस्या का अपना अलग महत्व है. इसे अगहन अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह तिथि पितरों को समर्पित होती है. इस दिन स्नान, ध्यान, पूजा-पाठ, पितरों का तर्पण और दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. मान्यता है कि अमावस्या पर श्रद्धापूर्वक किए गए धार्मिक अनुष्ठानों से पितृ प्रसन्न होते हैं और परिवार के सदस्यों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं.
8 दिसंबर को अमावस्या पर पितरों को किया जाएगा समर्पित
अयोध्या के विद्वान सीताराम दास ने बताया कि पंचांग के मुताबिक वर्ष 2026 में मार्गशीर्ष अमावस्या 8 दिसंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी. इस दिन सुबह से ही श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य कर सकेंगे. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या पर पितरों के निमित्त तर्पण और जरूरतमंदों की सहायता करना विशेष फलदायी माना जाता है. मार्गशीर्ष मास की अमावस्या तिथि का आरंभ 8 दिसंबर 2026 को सुबह 4 बजकर 12 मिनट पर होगा. वहीं इस तिथि का समापन 9 दिसंबर 2026 को सुबह 6 बजकर 21 मिनट पर होगा. मार्गशीर्ष अमावस्या के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना विशेष पुण्यदायी माना जाता है. इस दिन स्नान का शुभ समय सुबह 5 बजकर 13 मिनट से 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगा.
इस अवधि में श्रद्धालु पवित्र नदी में स्नान कर सकते हैं. यदि नदी में स्नान करना संभव न हो तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करने की धार्मिक परंपरा है.वहीं दान-पुण्य के लिए अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक निर्धारित है. इस दौरान जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और अन्य उपयोगी सामग्री दान करना शुभ माना जाता है.
इस दिन सुबह उठकर करें ये काम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष अमावस्या पितरों की आत्मिक शांति और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का विशेष अवसर है. इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करना चाहिए. इसके बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित कर पितरों के नाम से तर्पण करना चाहिए. सामर्थ्य के अनुसार ब्राह्मणों और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना भी पुण्यकारी माना गया है. इस दिन चावल, आटा, दाल, तिल, गर्म कपड़े, कंबल और धन का दान करने की परंपरा है. इसके साथ ही भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और उनके मंत्रों का जाप करना भी शुभ माना जाता है. श्रद्धालु इस दिन अपने पूर्वजों का स्मरण करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं. मान्यता है कि मार्गशीर्ष अमावस्या पर श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए तर्पण, पूजा और दान से पितरों की कृपा प्राप्त होती है. इससे पितृ दोष से मुक्ति की कामना की जाती है और परिवार में सुख, शांति तथा खुशहाली बनी रहती है.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
