1.51 लाख के लिए गोला में भिड़ेंगे देशभर के शतरंज खिलाड़ी, कोई भी ले सकता है हिस्सा

Date:


Last Updated:

Lakhimpur kheri ki local news : लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में पहली बार फिडे रेटेड ओपन क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता होने जा रही है. इसमें कई राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता छह दिनों तक चलेगी. कुल 1 लाख 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है. प्रतियोगिता में खेले जाने वाले मुकाबलों के परिणाम खिलाड़ियों की फिडे विश्व रेटिंग में दर्ज होंगे. किसी भी खिलाड़ी के लिए रेटिंग की न्यूनतम या अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं की गई है. इस वजह से नए खिलाड़ियों से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों तक सभी को क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा. प्रतियोगिता में क्लासिकल प्रारूप अपनाया जाएगा. प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी चाल चलने के लिए 90 मिनट का समय दिया

लखीमपुर खीरी. छोटी काशी के नाम से मशहूर गोला गोकर्णनाथ अब धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ खेलों के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी कर रहा है. शहर में पहली बार बड़े स्तर पर फिडे रेटेड ओपन क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इस प्रतियोगिता में कई राज्यों के शतरंज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. छह दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में खिलाड़ियों के बीच दिमागी मुकाबले होंगे. प्रतियोगिता में कुल 1 लाख 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है. कपिलश फाउंडेशन की ओर से स्वर्गीय कपिल देव खरे की स्मृति में कपिल देव खरे मेमोरियल फिडे रेटेड ओपन क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता 2027 का आयोजन 5 से 10 जनवरी तक किया जाएगा.

इवेंट कोड जारी

आयोजकों में शामिल यतीश चंद्र शुक्ला ने बताया कि यह प्रतियोगिता विश्व शतरंज संस्था फिडे (FIDE) से रेटेड है और अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (AICF) में पंजीकृत है. महासंघ की ओर से प्रतियोगिता को आधिकारिक इवेंट कोड भी जारी किया गया है. इसका मतलब है कि प्रतियोगिता में खेले जाने वाले मुकाबलों के परिणाम खिलाड़ियों की फिडे विश्व रेटिंग में दर्ज होंगे. खिलाड़ियों के लिए यह प्रतियोगिता केवल पुरस्कार जीतने का अवसर नहीं होगी, बल्कि अपनी अंतरराष्ट्रीय शतरंज रेटिंग हासिल करने और मौजूदा रेटिंग में सुधार करने का भी महत्वपूर्ण मंच बनेगी. इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों से अनुभवी और उभरते हुए शतरंज खिलाड़ियों के पहुंचने की संभावना है. इसमें किसी भी खिलाड़ी के लिए रेटिंग की न्यूनतम या अधिकतम सीमा निर्धारित नहीं की गई है. इस वजह से नए खिलाड़ियों से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों तक सभी को क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा.

10 चक्रों में होंगे मुकाबले

प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्विस प्रणाली के आधार पर आयोजित किया जाएगा. इसमें कुल 10 चक्र खेले जाएंगे. स्विस प्रणाली की खासियत यह है कि इसमें हारने वाले खिलाड़ी को प्रतियोगिता से बाहर नहीं किया जाता. प्रत्येक खिलाड़ी को सभी 10 चक्रों में खेलने का मौका मिलता है. हर चक्र के बाद खिलाड़ियों के अंकों और प्रदर्शन के आधार पर अगली बाजी के लिए प्रतिद्वंद्वी तय किए जाते हैं. इस प्रतियोगिता में क्लासिकल प्रारूप अपनाया जाएगा. प्रत्येक खिलाड़ी को अपनी चाल चलने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा. पहली चाल से हर चाल पर 30 सेकंड का अतिरिक्त समय भी मिलेगा. यह प्रारूप राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रमुख शतरंज प्रतियोगिताओं में इस्तेमाल किया जाता है.

ऐसे करा सकते हैं पंजीकरण

प्रतियोगिता का एक प्रमुख आकर्षण इसकी कुल पुरस्कार राशि 1 लाख 51 हजार रुपये है. आयोजकों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुरस्कार राशि निर्धारित की है. कपिल देव खरे मेमोरियल फिडे रेटेड ओपन क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता 2027 में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं. इसके लिए कपिलश फाउंडेशन की वेबसाइट kapilashchess.in/register.html पर जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है. मोबाइल नंबर 6306164687 पर संपर्क कर सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related