15.3 C
Munich

पति से विवाद के बाद फंदे पर झूली महिला, फिर यूपी पुलिस ने जो किया… देखकर लोग बोले- ये हैं असली हीरो

Must read


Last Updated:

Sonbhadra News: सोनभद्र के चोपन इलाके में पति-पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक बड़ा बन गया. नाराज महिला ने कमरे में खुद को बंद कर फांसी लगाने की कोशिश की. सूचना मिलते ही यूपी डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जान जोखिम में डालकर महिला की जान बचा ली. पुलिसकर्मियों ने लोहे की खिड़की तोड़कर कमरे में एंट्री ली और फंदे से उतारकर महिला को तुरंत CPR दिया, जिससे उसकी सांसें वापस लौट आईं. इस पूरे रेस्क्यू का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी इलाके में खूब चर्चा हो रही है.

Zoom

पति से विवाद के बाद फंदे पर झूली महिला को पुलिस कर्मियों ने बचाया (इमेज-AI)

सोनभद्र: जिले के चोपन थाना क्षेत्र में यूपी पुलिस का जांबाज चेहरा देखने को मिला. यहां पति-पत्नी के बीच मोबाइल चलाने को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि नाराज महिला ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर डाली. लेकिन समय रहते पहुंची यूपी डायल 112 की टीम ने सूझबूझ और बहादुरी दिखाते हुए महिला की जान बचा ली.

जानकारी के मुताबिक चोपन थाना क्षेत्र के रामकिशन मॉल के पीछे स्थित कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाली 24 वर्षीय छोटी देवी का अपने पति अनिल कुमार से मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हो गया था. विवाद के बाद महिला नाराज होकर कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. परिजनों को जब अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने तुरंत यूपी डायल 112 पर इसकी सूचना दी. रात करीब 2 बजकर 33 मिनट पर PRB 1071 को महिला द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की सूचना मिली.

मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाई जान
सूचना मिलते ही पीआरबी 1071 में तैनात हेड कांस्टेबल नागेंद्र पटेल और कांस्टेबल सुनील कुमार बिना देरी किए मौके पर पहुंच गए. पुलिसकर्मियों ने पहले महिला को समझाने की कोशिश की. काफी देर तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया गया, लेकिन महिला ने किसी की बात नहीं सुनी. इसी दौरान खिड़की से देखने पर पर पता चला कि महिला पंखे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रही है. यह देखकर मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई.

लोहे की खिड़की तोड़कर कमरे में घुसी पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने बगल में लगी लोहे की खिड़की को तोड़ दिया. खिड़की तोड़ने के बाद पुलिसकर्मी और परिजन कमरे के अंदर पहुंचे और फंदे पर झूल रही महिला को तुरंत नीचे उतारा.

CPR देकर वापस लाई सांसें
जब महिला को नीचे उतारा गया तब उसकी सांसें लगभग थम चुकी थीं. ऐसे में हेड कांस्टेबल नागेंद्र पटेल और कांस्टेबल सुनील कुमार ने मौके पर ही महिला को CPR दी. पुलिसकर्मियों की तत्परता की वजह से महिला की सांसें वापस लौट आईं. इसके बाद पुलिस टीम बिना समय गंवाए महिला को पीआरबी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन लेकर पहुंची. प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज लोढ़ी रेफर कर दिया. फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

रेस्क्यू का वीडियो आया सामने
इस पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी लगातार महिला को समझाने की कोशिश कर रहे हैं. जैसे ही महिला फंदे पर झूलती है, पुलिस टीम तेजी दिखाते हुए खिड़की तोड़कर कमरे में दाखिल हो जाती है. वीडियो में परिजनों की चीख-पुकार और पुलिसकर्मियों का रेस्क्यू ऑपरेशन भी साफ दिखाई दे रहा है. घटना के बाद इलाके में यूपी पुलिस की जमकर तारीफ हो रही है.

परिजनों ने कहा- पुलिस बनी देवदूत
महिला की जान बचने के बाद परिजनों ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया. परिवार का कहना है कि अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था. स्थानीय लोगों ने भी पुलिसकर्मियों की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई की सराहना की है.

About the Author

authorimg

Seema Nath

सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article