numerology people born on these 4 dates have strong willpower | इन 4 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं मजबूत इरादों वाले!लेकिन इनकी सबसे बड़ी ताकत ही बन

Date:


होमफोटोधर्म

चट्टान जैसे मजबूत इरादों के मालिक होते हैं इन 4 स्पेशल तारीखों में जन्मे लोग

Last Updated:

Strong Willpower Birth Dates: अंक ज्योतिष के अनुसार, इन खास तारीख को जन्मे लोगों में गजब की इच्छाशक्ति होती है. मुश्किल हालात, असफलता और विरोध भी इन्हें आसानी से नहीं तोड़ पाते. लेकिन इनकी यही जिद कई बार रिश्तों और जिंदगी में परेशानी की वजह भी बन सकती है. लेकिन उसके बाद भी ये पीछे नहीं हटते. आइए जानते हैं कि किन तारीख में जन्मे लोगों की सबसे बड़ी ताकत ही सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है…

Strong Willpower Birth Dates: कुछ लोग ऐसे होते हैं जो एक बार ठान लें तो उसे पूरा किए बिना पीछे नहीं हटते. परीक्षा में असफल हुए तो दोबारा कोशिश करते हैं, नौकरी छूटी तो नया कारोबार शुरू कर देते हैं और मुश्किलें आईं तो उनसे हार मानने के बजाय लड़ना पसंद करते हैं, ऐसे लोगों को मजबूत इच्छाशक्ति वाला माना जाता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, इन 4 खास तिथियों में जन्मे लोग काफी मजबूत इरादे वाले माने जाते हैं. ये अपने लक्ष्य से कभी पीछे नहीं हटते और हर कार्य को पूरा करके ही दम लेते हैं. लेकिन कभी-कभी इनकी सबसे बड़ी ताकत ही सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है. ये अपने काम को तो पूरा कर लेते हैं लेकिन यही काम इनकी जिंदगी में भूचाल भी ला देता है. आइए जानते हैं किन तारीख में जन्मे लोगों की सबसे बड़ी ताकत ही सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है…

महीने की 8 तारीख को जन्मे लोग – किसी भी महीने की 8 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है और इस अंक के स्वामी न्याय व कर्म के कराक ग्रह शनिदेव हैं. इस तारीख में जन्मे लोगों को मेहनती, धैर्यवान और संघर्षशील माना जाता है. ये लोग जल्दी सफलता मिलने की उम्मीद नहीं करते, बल्कि लगातार मेहनत करते रहते हैं. इनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि मुश्किल परिस्थितियों में भी अपना रास्ता नहीं छोड़ते. हालांकि, इनकी सबसे बड़ी कमजोरी इनकी जिद हो सकती है. एक बार कोई फैसला कर लिया तो उसे बदलना इनके लिए मुश्किल होता है, इसका खामियाजा आसपास के लोगों को भुगतना पड़ता है, साथ ही रिश्तों में लचीलापन रखना इनके लिए जरूरी माना जाता है.

महीने की 9 तारीख को जन्मे लोग – किसी भी महीने की 9 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है और इस अंक के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगल देव हैं. मंगल ग्रह के प्रभाव की वजह से ऐसे लोग साहसी, ऊर्जावान और नेतृत्व करने वाले होते हैं. अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और चुनौतियों का सामना करना इनकी खासियत होती है. ये मुश्किल समय में तेजी से फैसले लेते हैं और जिम्मेदारी संभालने से पीछे नहीं हटते. हालांकि, कई बार इनका गुस्सा और अधीरता इनके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

महीने की 18 तारीख को जन्मे लोग – किसी भी महीने की 18 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक भी 9 होता है, लेकिन इसमें 1 और 8 का प्रभाव माना जाता है. अंक 1 सूर्य और अंक 8 शनि से जुड़ा है. इसलिए अंक ज्योतिष के अनुसार इन लोगों में आत्मसम्मान, महत्वाकांक्षा और लंबे समय तक संघर्ष करने की क्षमता होती है. इस मूलांक के जातक अपने कार्यों के लिए हमेशा आगे रहते हैं और उस कार्य को पूरा किए बिना अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटते. प्रसिद्ध अंक ज्योतिषी कीरो (Cheiro) ने 18 अंक को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी थी. उनके अनुसार, इस अंक का संबंध विरोध, विवाद और संघर्ष से भी जोड़ा जाता है. ऐसे लोगों को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी चाहिए. हर छोटी बात पर लड़ने के बजाय जरूरी मुद्दों पर ध्यान देना इनके लिए फायदेमंद माना जाता है.

महीने की 27 तारीख को जन्मे लोग – किसी भी महीने की 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक भी 9 होता है लेकिन इसमें 2 और 7 का प्रभाव माना जाता है. अंक 2 का संबंध चंद्रमा से है तो वहीं 7 का संबंध छाया ग्रह केतु से है. अंक ज्योतिष के अनुसार, ऐसे लोगों में साहस के साथ भावनात्मक समझ और आत्मचिंतन की क्षमता भी होती है. ये हर समस्या का समाधान लड़कर नहीं, बल्कि समझदारी और बातचीत से निकालने की कोशिश करते हैं. कीरो ने 27 को ‘द स्केप्टर’ यानी राजदंड कहा था, इसे बुद्धिमत्ता, अधिकार और मेहनत से मिलने वाली सफलता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे लोग अच्छे सलाहकार, मार्गदर्शक और नेतृत्वकर्ता बन सकते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

देवघर के किसान अंबिका कुशवाहा का कमाल, प्याज छोड़ पत्तों की कर रहे खेती, हो रहा अच्छा मुनाफा

होमफोटोकृषिदेवघर के किसान अंबिका कुशवाहा का कमाल, प्याज...