15.3 C
Munich

पावर प्ले में ही आरसीबी ने हमसे मैच छीन लिया था… टॉप ऑर्डर के लड़खड़ाने से कप्तान निराश, अय्यर बोले- हमें अच्छी शुरुआत नहीं मिली

Must read


होमखेलक्रिकेट

पावर प्ले में ही आरसीबी ने हमसे मैच छीन लिया था… कप्तान का फूटा गुस्सा

Last Updated:

Shreyas iyer statement: श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स टीम को लगातार छठे मैच में हार का सामना करना पड़ा. हार के बाद श्रेयस ने कहा कि उनकी टीम को ओपनर्स अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए और खुद वह भी सस्ते में आउट हो गए. श्रेयस ने कहा कि उनकी टीम पावरप्ले में ही मैच हार चुकी थी.

Zoom

हार के बाद श्रेयस ने बताया कहां टीम से हो गई गलती.

धर्मशाला. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने माना कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शानदार शुरुआत और 223 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती झटकों के बाद उनकी टीम पावरप्ले में ही आईपीएल मुकाबला हार गई. पंजाब किंग्स को 23 रन से हार मिली. मैच के बाद श्रेयस ने कहा, ‘उन्होंने शानदार शुरुआत की और पावरप्ले के बाद गेंदबाजों को निशाना बनाया. 222 रन तक पहुंचना तारीफ के काबिल था और हम गेंदबाजी में ज्यादा विकेट नहीं ले पाए, लेकिन मुझे लगता है हम मैच पावरप्ले में ही हार गए.’ पंजाब के कप्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती विकेट जल्दी गिरने पर निराशा जताई, खासकर जब टीम को पूरे सीजन में प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य से अच्छी शुरुआत मिलती रही थी.

उन्होंने कहा, ‘हमारे तीन खिलाड़ी आउट हो गए थे और हमारे लिए ज्यादातर रन प्रभसिमरन और प्रियांश ने बनाए थे. वे हमें वैसी शुरुआत नहीं दे पाए जैसी पावरप्ले में देते थे. मैं भी जल्दी आउट हो गया. निराशाजनक प्रदर्शन था, लेकिन शशांक और स्टोइनिस और बीच में कुछ अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा था.’ शशांक सिंह ने 27 गेंद में 56 और मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंद में 37 रन बनाए, लेकिन पंजाब की टीम आठ विकेट पर 199 रन ही बना सकी. इस हार के बावजूद श्रेयस लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ पंजाब के अगले मैच से पहले उम्मीद बनाए हुए हैं. उन्होंने कहा, ‘नतीजे चाहे जो भी हों मैं हमेशा सकारात्मक रहता हूं.’

हार के बाद श्रेयस ने बताया कहां टीम से हो गई गलती.

बेंगलुरु के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को 40 गेंद में नाबाद 73 रन बनाने के लिए मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. उन्होंने अपनी पारी पर संतोष जताया. उन्होंने कहा, ‘तकनीकी रूप से एकादश का हिस्सा होते हुए यह मेरा दूसरा मैच है और आज पहली बार मुझे ठीक से बल्लेबाजी करने का मौका मिला, इसलिए मैन ऑफ द मैच मिलने से ज्यादा खुशी की बात है.’ बेंगलुरु के कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने कहा कि पंजाब के बाद के चरण में थोड़ी देर के लिए खतरा बनने के बावजूद उनकी टीम दूसरी पारी के दौरान पूरी तरह नियंत्रण में थी. उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो हम दबाव में नहीं थे. हम नियंत्रण में थे. हम जानते हैं कि हमें इस विकेट पर क्या करना है क्योंकि बल्लेबाजों ने बहुत अच्छा फीडबैक दिया था.’ जितेश ने पुष्टि की कि नियमित कप्तान रजत पाटीदार के अगले मैच में वापसी की उम्मीद है.

अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने असरदार स्पेल का श्रेय लय और तैयारी को दिया और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की सराहना भी की. भुवनेश्वर ने कहा, ‘उनके पास जो अनुभव और कौशल है उससे बहुत फर्क पड़ता है. हम एक-दूसरे के कौशल का समर्थन करते हैं जिससे अब तक सब ठीक चल रहा है.’ प्लेऑफ के लिए टीम के क्वालीफाई करने पर भुवनेश्वर ने कहा कि महीनों की कड़ी मेहनत के बाद यह उपलब्धि भावनात्मक थी.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article