Last Updated:
Venkatesh iyer Shruti Raghunathan love story: आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर श्रुति रघुनाथन को दिल दे बैठे. 2023 में सगाई करने के बाद वेंकटेश ने श्रुति से अगले साल आईपीएल खत्म होते ही शादी रचा ली. चलिए आपको इस स्टार कपल की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं…
वेंकटेश अय्यर और श्रुति रघुनाथन की लव स्टोरी.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल के स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर इन दिनों आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए धमाल मचा रहे हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 73 रन की पारी खेलकर आरसीबी को जीत दिलाई और प्लेऑफ का टिकट पक्का कर दिया. मैदान पर तो अय्यर जमकर चौके-छक्के लगा रहे हैं, लेकिन प्यार की पिच पर उन्हें एक खूबसूरत चेहरे ने ‘क्लीन बोल्ड’ कर दिया. जी हां, हम बात कर रहे हैं वेंकटेश अय्यर की जीवनसंगिनी श्रुति रघुनाथन की. वेंकटेश ने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने के ठीक बाद श्रुति के साथ सात फेरे लेकर अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत की. आइए जानते हैं इस खूबसूरत जोड़े की शादी और अय्यर के दिल पर राज करने वाली श्रुति रघुनाथन के बारे में.
आईपीएल की जीत के बाद गूंजी शहनाई
साल 2024 वेंकटेश अय्यर के लिए दोहरी खुशियां लेकर आया था. पहले शाहरुख खान और जूही चावला के पति जय मेहता की सह-मालिकाना हक वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम किया. इस खिताबी जीत के जश्न के ठीक बाद वेंकटेश अय्यर ने अपनी मंगेतर श्रुति रघुनाथन के साथ शादी के बंधन में बंधकर फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया. यह शादी बेहद निजी और पारिवारिक माहौल में हुई, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.
View this post on Instagram


