8.7 C
Munich

ईशान किशन के 12 शब्दों के इस इंस्टा पोस्ट से सीएसके फैंस को लगेगी मिर्ची, सोशल मीडिया पर भी नहीं छोड़ा

Must read


होमखेलक्रिकेट

ईशान किशन के 12 शब्दों के इस इंस्टा पोस्ट से सीएसके फैंस को लगेगी मिर्ची

Last Updated:

Ishan Kishan Instagram Post: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया. सनराइजर्स की इस जीत में ईशान किशन ने कमाल का खेल दिखाया. ईशान ने 70 रनों की पारी खेलकर सीएसके को उसके घर में गहरा जख्म दिया. मैच के बाद ईशान किशन ने अब इंस्ट्राग्राम पर भी सीएसके पर तंज कसा है.

Zoom

ईशान किशन का इंस्टा पोस्ट वायरल

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स की जीत के हीरो रहे. ईशान किशन ने करो या मरो के मैच में टीम के लिए बेहतरीन 70 रनों की पारी खेली. इस दमदार खेल के बाद ईशान किशन अब सीएसके के फैंस को ट्रोल करने का कोई मौक नहीं छोड़ रहे हैं. चेपॉक में मैच के बाद ईशान किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह सीएसके फैंस को सैंड ऑफ यानी तंज मारते हुए दिख रहे थे.

वहीं, अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर खलबली मचा दी है. ईशान ने सनराइजर्स की शानदार जीत की तस्वीरों के साथ लिखा, “सीटी से भी तेज थी सिर्फ बल्ले की आवाज. प्लेऑफ में पहुंच गए.” ईशान के इस 12 शब्दों के पोस्ट से साफ था कि वह सीएसके फैंस को चिढ़ा रहे हैं. क्योंकि सीएसके के फैंस स्टेडियम में विसिल पोडू कह कर अपनी टीम को सपोर्ट करते हैं, लेकिन चेपॉक में उन्हें निराशा हाथ लगी.

View this post on Instagram





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article