15.3 C
Munich

कॉलर पकड़ा, थप्पड़ पर थप्पड़… वृंदावन में दारोगा की दबंगई का VIDEO वायरल

Must read


X

कॉलर पकड़ा, थप्पड़ पर थप्पड़… वृंदावन में दारोगा की दबंगई का VIDEO वायरल

 

arw img

Vrindavan Daroga Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने पुलिस के रवैये पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में एक दारोगा, जिसकी पहचान सुबोध मलिक के रूप में बताई जा रही है, स्कूटी सवार युवक का कॉलर पकड़कर उसे थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद लोग पूछ रहे हैं कि आखिर सड़क पर किसी आम इंसान के साथ इस तरह का व्यवहार क्यों किया गया? पीड़ित युवक आशीष का आरोप है कि वह स्कूटी से जा रहा था. इसी दौरान उसके फोन पर कॉल आया और वह मोबाइल निकाल रहा था. लेकिन दारोगा को लगा कि वह वीडियो बना रहा है. आरोप है कि इसी शक में बिना कुछ पूछे उसके साथ मारपीट शुरू कर दी गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक को स्कूटी से नीचे उतारकर कॉलर पकड़ते हुए खींचा जा रहा है. आरोप तो ये भी है कि बाद में उसे पुलिस चौकी ले जाया गया, जहां उसके साथ फिर मारपीट की गई. बताया जा रहा है कि उस समय पुलिस एक बच्चे को चोरी के शक में पकड़कर ले जा रही थी. इसी दौरान यह पूरा विवाद हुआ. अब सोशल मीडिया पर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं कि क्या सिर्फ शक के आधार पर किसी को सड़क पर थप्पड़ मार देना सही है? क्या पहले पूछताछ नहीं होनी चाहिए थी? अगर युवक सच में वीडियो बना रहा था, तो भी क्या कानून हाथ उठाने की इजाजत देता है? वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर बहस तेज हो गई है. कई लोग इसे ‘वर्दी का रौब’ बता रहे हैं, तो कुछ लोग कह रहे हैं कि कानून व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है, लेकिन उसके नाम पर किसी बेगुनाह के साथ मारपीट स्वीकार नहीं की जा सकती.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article