Last Updated:
Yashasvi jaiswal new Rajasthan Royals Captain: रियान पराग इंजर्ड होकर लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ करो या मरो वाला मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. पराग की गैरमौजूदगी में राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को कप्तानी मिली है.
यशस्वी जायसवाल राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान
जयपुर: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ के लिहाज से बेहद अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा फैसला लेते हुए अपने स्टार युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल को कप्तानी सौंप दी है. सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे ‘करो या मरो’ जैसे मुकाबले में यशस्वी टीम की कमान संभालते नजर आएंगे. नियमित कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग की इंजरी के चलते इस मैच से बाहर हो गए हैं, जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स को आखिरी समय में इस बदलाव के लिए मजबूर होना पड़ा.
मुश्किल मैच में मुश्किल जिम्मेदारी
राजस्थान रॉयल्स के लिए ये मैच प्लेऑफ के लिहाज से बेहद अहम है. 2008 की चैंपियन टीम अगर आज जीत गई तो प्लेऑफ के चौथे और आखिरी स्पॉट पर अपना रूमाल रख देगी. अगर पहले ही बाहर हो चुकी लखनऊ की टीम जीतती है तो टूर्नामेंट दोबारा रोमांचक हो जाएगा और कई टीमों की उम्मीदें जिंदा हो जाएंगी.


