Last Updated:
Varanasi Ground Report: अफसरों से भी जब इस मामले में लोकल-18 की टीम ने बातचीत की, तो काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि घाटों पर रात्रि भ्रमण पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर भ्रामक दावे किए जा रहे हैं. एक वीडियो भी वायरल किया जा रहा है जो पूरी तरह से निराधार है.
वाराणसी घूमने के लिए हर दिन लाखों पर्यटक यहां आते हैं. मंदिर के अलावा पर्यटक घाटों का दीदार भी करते हैं, लेकिन अब घाट पर घूमने फिरने के लिए नया नियम लागू हो गया है. रात 10 बजे के बाद घाटों पर सभी की एंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई. सोशल मीडिया पर ऐसा ही दावा किया जा रहा है. इस दावे की हकीकत क्या है लोकल-18 की टीम ने इसकी पड़ताल करने के लिए रात 11 बजे वाराणसी के प्रसिद्ध अस्सी घाट पहुंची.
रात 11 बजे अस्सी घाट पर पर्यटकों की चहलकदमी दिखी. लोग सड़कों के रास्ते घाट पर आते जाते भी दिखे. पर्यटक, युवा बिना किसी रोक टोक के आसानी से वाराणसी के घाटों पर एंट्री की. पुलिस भी घाटों पर गश्त करती दिखी, लेकिन पाबंदी जैसी कोई भी चीज अस्सी घाट पर नजर नहीं आई, बल्कि पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग अस्सी घाट से होते हुए दूसरे घाट पर भी आते जाते दिखे.
DCP ने कहा भ्रम फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
अफसरों से भी जब इस मामले में लोकल-18 की टीम ने बातचीत की तो काशी जोन के डीसीपी गौरव बंसवाल ने बताया कि घाटों पर रात्रि भ्रमण पर कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर भ्रामक दावे किए जा रहे हैं. एक वीडियो भी वायरल किया जा रहा है जो पूरी तरह से निराधार है. घाट सार्वजनिक जगह है जहां किसी के भी आने जाने पर कोई रोक टोक नहीं है. सोशल मीडिया पर इसको लेकर जो भी भ्रामक खबरें चलाई जा रही है वो गलत है. ऐसे लोगो पर वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की पैनी नजर है और ऐसा अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई भी पुलिस की ओर से की जाएगी.
बिना किसी रोक टोक के घूम सकते हैं पर्यटक
घाट घूमने आए पर्यटक हिमांशु ने बताया कि वो भी रात 10 बजे के बाद घाट पर आए, लेकिन किसी ने भी उन्हें यहां आने से रोका टोका नहीं, इतना ही नहीं पुलिस तैनात भी रही लेकिन घाट पर पाबंदी जैसी कोई भी चीज उन्हें नजर नही आई. ऐसा ही मानना बहराइच से आए बलराम का भी है. उन्होंने बताया कि घाट पर पाबंदी जैसी कोई बात नहीं. यदि सोशल मीडिया पर ऐसा कोई दावा किया जा रहा है तो वो पूरी तरह गलत है.पर्यटक किसी भी समय बिना किसी रोक टोक के घाटों पर घूम सकते हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें


