Last Updated:
BAN vs PAK: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन लिटन दास और मोहम्मद रिजवान के बीच खूब छींटाकसी हुई. मैच के दौरान रिजवान बार-बार साइड स्क्रीन के कारण अपने स्टांस हट जा रहे थे, जिससे बांग्लादेशी खिलाड़ी बुरी तरह से झल्ला गए. इसके बाद टीम के सभी खिलाड़ियों ने मिलकर रिजवान को जमकर ट्रोल किया.
लिटन दास ने रिजवान को किया बुरी तरह ट्रोल
नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 437 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान आखिरी उम्मीद के रूप में क्रीज पर खड़े हैं. रिजवान ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति तक 134 गेंद में 75 रन बनाए थे जबकि उनके साथ साजिद खान 8 रन बनाकर खेल रहे हैं. खेल के तीसरे दिन रिजवान जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैदान पर खूब ड्रामा देखने को मिला जो कैमरे में कैद गया.
दरअसल, रिजवान को बल्लेबाजी करते समय साइड स्क्रीन के कारण कुछ परेशानी हो रही थी. ऐसे में वह बार-बार स्टांस लेकर हट जा रहे थे. रिजवान की इस हरकत से बांग्लादेश के खिलाड़ी परेशान हो गए. खास तौर से विकेटकीपर लिटन दास रिजवान पर बौखला गए थे. इसके कारण दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई. फिर क्या था बांग्लादेश के इस हिंदू क्रिकेटर ने रिजवान को बुरी तरह से ट्रोल कर दिया.
ओवर एक्टिंग के कटेंगे पैसे
रिजवान की हरकत से परेशान हो चुके बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने स्लेजिंग में लिटन दास का खूब साथ दिया. रिजवान जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो बांग्लादेश के एक प्लेयर ने कहा, “अब इसकी टीम में जगह पक्की है. देखना अब एक्टिंग शुरू होगी. इसके बाद एक दूसरी आवाज में ये सुनाई दिया कि एक्टिंग के लिए ये बॉलीवुड जाएगा, लेकिन वहां इसे कोई नहीं लेगा. फिर एक ने कहा कि इसके ओवर एक्टिंग के 50 पैसे कटेंगे.”
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


