11.7 C
Munich

मां विंध्यवासिनी धाम में बनेगा 127 करोड़ का हाईटेक बस टर्मिनल, AC वेटिंग हॉल, RO वाटर और चार्जिंग पॉइंट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

Must read


Last Updated:

Mirzapur News : काली खोह में बनने वाले 127 करोड़ से बस टर्मिनल को विंध्य एक्सप्रेसवे के पास बनाया जाएगा. टर्मिनल बनने के लिए प्रशासन की ओर से डेढ़ बीघा जमीन चिन्हित की गई है. जमीन चिन्हित करने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा गया था. शासन के द्वारा प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है. 

मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी धाम के विकास को लेकर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार लगातार काम कर रही है. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में यात्रियों की सुविधा को लेकर नए बस अड्डे का टर्मिनल बनाया जाएगा. कालीखोह में 127 करोड रुपए से नए टर्मिनल का निर्माण किया जाएगा. नए बस टर्मिनल में यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा. जहां पर पेयजल से लेकर टिकट काउंटर तक हाईटेक सुविधा मिलेगी. पूरे बस स्टैंड को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा. इसके साथ ही पुलिस चौकी व सहायता केंद्र इत्यादि भी स्थापित किए जाएंगे. टर्मिनल के निर्माण को लेकर सरकार से मंजूरी मिल गई है.

क्या है पूरा प्लान

काली खोह में बनने वाले 127 करोड़ से बस टर्मिनल को विंध्य एक्सप्रेसवे के पास बनाया जाएगा. टर्मिनल बनने के लिए प्रशासन की ओर से डेढ़ बीघा जमीन चिन्हित की गई है. जमीन चिन्हित करने के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा गया था. शासन के द्वारा प्रस्ताव मंजूर कर लिया गया है. जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी और टर्मिनल के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा. मां विंध्यवासिनी धाम में काफी संख्या में भक्त आते हैं. ऐसे में भक्तों की सुविधा को लेकर नया टर्मिनल बनाया जाना है. वर्तमान में मौजूद विंध्याचल बस अड्डे को स्थानांतरित किया जाएगा. कालीखोह में बनने वाले 25 हजार वर्ग मीटर एरिया में इस टर्मिनल 10 हजार वर्ग मीटर जमीन मिली है.

ये होंगी सुविधाएं

विंध्याचल में बनने वाली बस टर्मिनल में यात्रियों के लिए वातानुकूलित परीक्षा कक्ष बनाया जाएगा. टिकट काउंटर के साथ ही हाईटेक पूछताछ केंद्र बनाए जाएंगे. पेयजल के लिए ठंडा आरओ वाटर मिलेगा, इसके साथ ही दिव्यांग व सामान्य लोगों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था रहेगी. डिजिटल सूचना बोर्ड इसके साथ ही टर्मिनल में ही मां विंध्यवासिनी धाम व आसपास के मंदिरों की पूरी जानकारी मिलेगी. यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. पुलिस चौकी और सहायता केंद्र का भी निर्माण होगा. प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, क्लाक रूम, अग्निसमन तंत्र के साथ ही जलपान स्टॉल व मोबाइल-लैपटॉप चार्ज करने का पॉइंट भी रहेगा.

एक लाख भक्त प्रतिदिन करते हैं दर्शन

मां विंध्यवासिनी धाम में प्रतिदिन एक लाख भक्त दर्शन करते हैं. ऐसे में नए टर्मिनल से भक्तों को अलग-अलग राज्यों के मुख्यालय की बस की सुविधा मिलेगी. साथ ही अयोध्या, वाराणसी व प्रयागराज की कनेक्टिविटी की तेज होगी. एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि नए बस टर्मिनल के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर लिया गया है. अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त टर्मिनल के निर्माण का प्रपोजल भेजा गया है. मंजूरी भी मिल गई है. जल्द ही इसका निर्माण शुरू कराया जाएगा.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article