Last Updated:
Mohammed Shami 5 best spell: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की उम्मीदों को तब एक बड़ा झटका लगा जब उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ न तो टेस्ट और न ही वनडे टीम में चुना गया. शमी लंबे समय से वापसी के इतंजार में हैं. इसके अलावा उन्होंने घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित किया, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी तरफ नहीं जा रहा है.
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और वनडे दोनों में से किसी भी टीम में नहीं चुना गया. घरेलू क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने के बावजूद चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी तरफ नहीं गया है. एक समय था जब शमी टीम इंडिया के बॉलिंग अटैक के सबसे प्रमुख गेंदबाज होते थे, लेकिन अब वही शमी टीम में वापसी के लिए तरस हैं. ऐसे में आइए जानते हैं शमी के करियर के 5 सबसे बेस्ट स्पेल के बारे में.

मोहम्मद शमी के करियर का सबसे बेस्ट स्पेल वनडे विश्व कप 2023 में आया था, जब उन्होंने सेमीफाइनल में अकेले न्यूजीलैंड की आधी से ज्यादा टीम को समेट दिया. मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच में शमी ने 57 रन देकर न्यूजीलैंड के 7 खिलाड़ियों को आउट किया था. वनडे करियर में भी उनका ये बेस्ट बॉलिंग फिगर है.

शमी ने का दूसरा बेस्ट स्पेल टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था. साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शमी ने पर्थ के मैदान पर अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपा दिया था. शमी ने पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में 56 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे. सिर्फ इतना ही नहीं, पर्थ में ये किसी भारतीय का चौथा सबसे बेस्ट बॉलिंग फिगर था. हालांकि, इस मैच में भारतीय टीम 287 रन के टारगेट को हासिल नहीं कर पाई थी, जिसे मैच में हार का सामना करना पड़ा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

मोहम्मद शमी का तीसरा सबसे बेस्ट स्पेल वनडे विश्व कप 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ आया था. इस मैच में शमी 40 रन देकर 4 विकेट लिए थे. शमी के लिए ये स्पेल इसलिए भी बेस्ट माना जाता है क्योंकि उन्होंने अंतिम ओवरों में जरूरी विकेट लेकर टीम इंडिया को उलटफेर से बचाया था. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 224 रन बनाए थे. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी जबरदस्त खेल दिखाया था. अंतिम ओवर में अफगानिस्तान को सिर्फ 16 रन बनाने थे, लेकिन अपनी दमदार गेंदबाजी से शमी ने न सिर्फ 16 रन को डिफेंड किया बल्कि दो विकेट भी निकाले जिससे टीम इंडिया को जीत मिली.

मोहम्मद शमी ने अपने करियर का चौथा और सबसे घातक स्पेल साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट की दूसरी पारी में डाला में था. खेल के पांचवें दिन की बेहद धीमी और सपाट हो चुकी पिच पर उन्होंने आग उगलती हुई तेज गेंदबाजी की. उन्होंने अपनी शानदार रिवर्स स्विंग से फाफ डु प्लेसिस, क्विंटन डी कॉक और टेम्बा बावुमा जैसे बड़े बल्लेबाजों के स्टंप्स हवा में उड़ा दिए और भारत को एक शानदार जीत दिलाई. मैच दूसरी पारी में शमी ने सिर्फ 28 रन देकर 5 विकेट लिए थे.

मोहम्म शमी पांचवां सबसे घातक स्पेल साल 2023 के वनडे विश्व कप में ही जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया था. शमी ने श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में उन्होंने केवल 5 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें 1 मेडन ओवर फेंकते हुए महज 18 रन दिए और 5 विकेट चटकाए. उनकी सीम पोजीशन इतनी परफेक्ट थी कि श्रीलंकाई बल्लेबाजों के पास उनकी गेंदों का कोई जवाब नहीं था और पूरी टीम महज 55 रनों पर ढेर हो गई.


