11.7 C
Munich

मुंबई इंडियंस को हराकर छठे नंबर पर पहुंची KKR, प्लेऑफ की रेस में भी बरकरार

Must read


होमखेलक्रिकेट

मुंबई इंडियंस को हराकर छठे नंबर पर पहुंची KKR, प्लेऑफ की रेस में भी बरकरार

Last Updated:

KKR vs MI Highlights: कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2026 में छठी जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं. टूर्नामेंट के 65वें मुकाबले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हरा दिया. केकेआर के इसके साथ ही 13 अंक हो गए हैं. केकेआर ने अंकतालिका में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़ते हुए छठा स्थान हासिल कर लिया है.

Zoom

केकेआर ने मुंबई इंडियंस को चार विकेट से हराया.

नई दिल्ली. कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं. आईपीएल 2026 के 65वें में केकेआर ने चार विकेट से अपने नाम कर लिया.ईडन गार्डन्स में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 148 रन का लक्ष्य रखा था, जिससे होम टीम ने 7 गेंदें रहते 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. केकेआर की यह सीजन में छठी जीत है, जिससे उसके 13 अंक हो गए हैं. इसके साथ ही केकेआर ने अंकतालिका में भी छलांग लगाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को पीछे छोड़कर छठे स्थान पर कब्जा जमा लिया है. केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे अपना आखिरी लीग मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. हालांकि, इसके बाद भी बाकी टीमों के नतीजे से उसकी टॉप-4 की स्थिति तय होगी. दूसरी ओर, पहले ही बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस को नौवीं बार हार का सामना करना पड़ा. मुंबई की टीम नौवें स्थान पर है. उसके खाते में 13 मैच खेलकर सिर्फ चार ही जीत आई हैं.

मुंबई के बल्लेबाजों ने किया निराश
मैच में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियंस 8 विकेट खोकर 147 रन बना सकी. इस टीम ने 41 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे. जब पारी के 8 ओवर पूरे हो गए थे, बारिश ने दखल दिया, लेकिन ब्रेक के बावजूद ओवरों में कटौती नहीं की गई. कप्तान हार्दिक पांड्या ने तिलक वर्मा के साथ पांचवें विकेट के लिए 49 गेंदों में 43 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की. तिलक वर्मा 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि पांड्या ने 26 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article