Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal:ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन काफी शुभकारी होगा.आज आपपर धन की वर्षा होगी.लेकिन आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल भी रखना होगा वरना आपके बनते हुए काम भी बिगड़ जाएंगे.आज आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें.
Vrishabh Rashifal Today, 21 May 2026: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 21 मई को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज पुष्य नक्षत्र और गंड योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कर्क राशि में संचरण कर रहें हैं. वहीं सूर्य आज मेष राशि में मौजूद है. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन काफी शुभकारी होगा. आज आपपर धन की वर्षा होगी. लेकिन आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल भी रखना होगा वरना आपके बनते हुए काम भी बिगड़ जाएंगे. आज आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें.
बड़े फैसलों के लिए बेहतर समय
वृषभ राशि के जातक को बिजनेस कर रहें है, आज उनका समय बेहद खास है. आज आप अपने व्यवसाय से जुड़े बड़े फैसले ले सकतें है. इससे आपको भविष्य में फायदा होगा. जो लोग नौकरी कर रहें है आज उन्हें ऑफिस में पूरे सूझ बूझ के साथ काम करने की जरूरत है. आज आप अपने बॉस की बातों को बिल्कुल भी अनदेखा और अनसुना न करें.
प्लॉट में पैसा कर सकतें है इन्वेस्ट
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं आज वो किसी छोटे प्लॉट में पैसा इन्वेस्ट कर सकतें है. यह समय उस लिहाज से भी आपके लिए अच्छा है. इससे आपको भविष्य में बड़ा फायदा हो सकता है. आज आप शेयर बाजार में पैसा इन्वेस्ट करने से बचें.
लव लाइफ होगा बेहतरीन
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ आज पहले से बेहतर होगा. आज आप अपने पार्टनर से अपने शादी का प्रस्ताव भी रख सकतें है. यह समय उसके लिए काफी पॉजिटिव है. वहीं जो लोग शादीशुदा है, आज वो कहीं बाहर घूमने के लिए प्लानिंग भी कर सकतें है.
गुरुवार को करें गुड़ का दान
आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा करें. आज आप किसी जरुरी काम से बाहर जा रहें हैं तो गुड़ का दान करके ही आगे बढ़े. इससे आपके काम जरूर बनेंगे.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


