11.5 C
Munich

मेडिकल कोर्स वालों के लिए विदेश में नौकरी का मौका, जर्मनी में मिलेगी लाखों की सैलरी, तुरंत करें आवेदन

Must read


Last Updated:

मेडिकल क्षेत्र से जुड़े डिप्लोमा या कोर्स करने वाले युवाओं के लिए जर्मनी में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है. इसके लिए सरकार की ओर से सेवायोजन विभाग के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है, जिसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को विदेश में रोजगार का मौका मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

सहारनपुर. अगर आपने मेडिकल से जुड़ा कोई डिप्लोमा या कोर्स किया है, तो आपके लिए विदेश में नौकरी पाने का बड़ा अवसर सामने आया है. सरकार की ओर से मेडिकल क्षेत्र के युवाओं के लिए जर्मनी में रोजगार का सुनहरा मौका दिया जा रहा है. इसके लिए अभ्यर्थियों को पहले सरकारी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा.

जर्मनी में मेडिकल सेक्टर में भर्ती का मौका
जर्मनी में मेडिकल कोर्स करने वाले युवाओं के लिए वैकेंसी निकली है. इसमें GNM और BSc नर्सिंग जैसे कोर्स किए हुए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इस नौकरी के लिए कम से कम 3 साल का अनुभव भी जरूरी रखा गया है.

संगम पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन
इस अवसर का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले www.rojgaarsangam.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा और योग्य उम्मीदवार ही आगे आवेदन कर सकेंगे.

लैंग्वेज और टेस्ट से होगी चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया के दौरान टेस्ट देना होगा. इसके अलावा जर्मनी की लोकल लैंग्वेज का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. सरकार की ओर से यह पूरी प्रक्रिया सेवायोजन विभाग के माध्यम से कराई जाएगी.

2 लाख से अधिक सैलरी का अवसर
सीनियर असिस्टेंट राजेश कर्णवाल के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को लगभग ₹2.25 लाख तक की सैलरी मिल सकती है. यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित होगी, जिससे किसी भी तरह की ठगी की संभावना नहीं रहेगी.

विदेश नौकरी का सुरक्षित सरकारी मॉडल
अधिकारियों का कहना है कि यह पहल पूरी तरह सरकारी निगरानी में है. उम्मीदवारों को किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा और चयन पूरी योग्यता के आधार पर किया जाएगा.

युवाओं के लिए बड़ा मौका
मेडिकल क्षेत्र के युवाओं के लिए यह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय अवसर है, जिससे वे विदेश में करियर बना सकते हैं और बेहतर आय प्राप्त कर सकते हैं.

About the Author

Madhuri Chaudhary

पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article