Last Updated:
Deepak Chahar Robin Minz Catch Video: मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी के दौरान दीपक चाहर और रोबिन मिंज ने बाउंड्री पर एक आसान सा कैच छोड़ दिया. दोनों खिलाड़ी गेंद के नजदीक पहुंचकर एक-दूसरे का मुंह ताकते नजर आए, जिसने मुंबई को एक बड़ा विकेट दिलाने का मौका खो दिया. इस मौके पर हार्दिक पंड्या का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पारी के 10वें ओवर में यह वाकया देखने को मिला.
रोवमैन पॉवेल का कैच छूटने पर मुंह छिपाते हार्दिक पंड्या.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 65वें मैच में कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना हुआ. मुंबई इंडियंस ने यह मुकाबला चार विकेट से गंवा दिया. सीजन में मुंबई को मिली नौवीं हार की बड़ी वजह रही उनकी फील्डिंग. मुंबई से बहुत ही खराब फील्डिंग देखने को मिली. जिसमें दीपक चाहर और रोबिन मिंज का एक आसान कैच छोड़ने का एक वाकया भी शामिल रहा, जिसने सबका ध्यान खींचा. दरअसल, इन दोनों खिलाड़ियों ने आपसी तालमेल की कमी से एक लड्डू कैच लेने का मौका खो दिया, जिसे देखने के बाद खुद कप्तान हार्दिक पंड्या भी मुंह छिपाते नजर आए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
दरअसल, यह घटना केकेआर की पारी के 10वें ओवर में हुई, जब हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे. दूसरी गेंद पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने शॉट खेला, लेकिन गेंद हवा में काफी ऊपर डीप-बैकवर्ड स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर गई. मुंबई इंडियंस के दो फील्डर, दीपक चाहर और रॉबिन मिंज, कैच पकड़ने के लिए दौड़े. दीपक चाहर फाइन लेग से अपनी बाईं ओर भागे. दोनों खिलाड़ी गेंद के बिल्कुल करीब आ गए, लेकिन आपस में कोई बातचीत न होने के कारण दोनों रुक गए और एक-दूसरे का मुंह देखने लगे. नतीजा यह हुआ कि गेंद दोनों के ठीक बीच में गिर गई और एक आसान कैच छूट गया. हालांकि, चाहर गेंद के ज्यादा करीब आ चुके थे, लेकिन ऐन मौके पर मिंज की तरफ देखने लगे. यह होता देख हार्दिक पंड्या टी-शर्ट से मुंह छिपाते नजर आए.
#MI fielders in two minds 🤯Rovman Powell survives 😮


