11 C
Munich

साउथ दिल्ली में पिता काम से घर लौटा, अंदर पत्नी और बेटा को देख निकल पड़ी चीख, बोला…

Must read


होमताजा खबरDelhi

साउथ दिल्ली में पिता काम से घर लौटा, अंदर पत्नी और बेटा को देख निकल पड़ी चीख

Last Updated:

Delhi Crime News- साउथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में पिता काम से बुधवार घर लौटा. घर के दरवाजे खुले थे. अंदर कोई हलचल नहीं थी. भागकर कमरे के अंदर गया. वहां का सीन देखकर हैरान रह गया. उसके मुंह से चीख निकल गयी है.

Zoom

धारदार हथियार से की गयी दोनों की हत्‍या.

नई दिल्ली. साउथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में पिता काम से बुधवार घर लौटा. घर के दरवाजे खुले थे. अंदर कोई हलचल नहीं थी. भागकर कमरे के अंदर गया. वहां का सीन देखकर हैरान रह गया. पत्नी और बेटे को खून में लथपथ पड़ा देखा. दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. मृतका का नाम शारदा 42 साल और कुशल 15 साल बताया गया है.

दिल्‍ली पुलिस के अनुसार यह घटना बुधवार देर रात की है. पिता रोज की तरह बुध बाजार में अपनी दुकान लगाकर घर लौट रहे थे. घर के बाहर पहुंचकर उन्होंने देखा कि अंदर से खून बह रहा है. डरते हुए वे अंदर गए तो किचन में उनकी पत्नी शारदा और बेटा कुशल खून से लथपथ पड़े मिले. दोनों पर धारदार हथियार से बार-बार हमला किया गया था.

पुलिस के अनुसार उस समय घर पर केवल मां और बेटे ही थे. पिता अनुसार वे दुकान बंद करके सामान्य समय पर घर पहुंचे थे. अंदर घुसते ही यह भयानक नजारा देख उनकी समझ में कुछ नहीं आया. वे तुरंत चीखे और आसपास के लोगों को आवाज दी. इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी.पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए गए हैं. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मां और बेटे पर एक ही तरह के धारदार हथियार से हमले किए गए थे. पुलिस को अभी तक हमलावरों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कई टीमों का गठन कर दिया है. आसपास के इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह भी पता कर रही है कि क्या कोई पुरानी दुश्मनी या झगड़ा तो नहीं था.

About the Author

authorimg

Sharad Pandeyविशेष संवाददाता

करीब 20 साल का पत्रकारिता का अनुभव है. नेटवर्क 18 से जुड़ने से पहले कई अखबारों के नेशनल ब्‍यूरो में काम कर चुके हैं. रेलवे, एविएशन, रोड ट्रांसपोर्ट और एग्रीकल्चर जैसी महत्वपूर्ण बीट्स पर रिपोर्टिंग की. कैंब्रिज…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article