14.5 C
Munich

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, अमेरिकी राजदूत ने बताई नई डेडलाइन, कहा- जल्‍द दिल्‍ली आएगी हमारी टीम

Must read


Last Updated:

India-America Trade Deal : अमेरिका के भारतीय राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि भारत के साथ ट्रेड डील जल्‍द फाइनल हो सकती है. उन्‍होंने कहा कि अगले महीने अमेरिका की टीम दिल्‍ली आएगी और डील पर बातचीत को अंतिम रूप देने पर मंथन शुरू होगा. अभी तक दोनों देशों के बीच कई बार बातचीत हो चुकी है और करीब डेढ़ साल से इस ट्रेड डील को अंतिम रूप देने की कवायद चल रही है.

Zoom

भारत और अमेरिका के बीच व्‍यापार समझौता जल्‍द पूरा होने की उम्‍मीद है.

नई दिल्‍ली. ईरान युद्ध और तेल संकट के बीच भारत के लिए एक अच्‍छी खबर आ रही है. पिछले करीब एक साल से अटकी अमे‍रिकी ट्रेड डील के फाइनल होने को लेकर उम्‍मीदें अब बढ़ गई हैं. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों या महीने में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को पूरा किया जा सकता है. दोनों देशों के बीच इस डील को लेकर कई दौर की बातचीत हो चुकी है और अब इस पर अंतिम फैसला करने का वक्‍त आ गया है.

भारत में अमेरिका के राजदूत Sergio Gor ने कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है. पिछले महीने भारत का एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल वॉशिंगटन गया था और अब अगले महीने अमेरिका की टीम दिल्ली आएगी, ताकि बातचीत को आगे बढ़ाया जा सके. सर्जियो गोर ने कहा कि इस डील पर बातचीत शुरू हुए करीब डेढ़ साल हो चुके हैं, लेकिन बड़े व्यापार समझौतों में समय लगता है. फिलहाल अब ऐसा लग रहा है कि जल्‍द ही दोनों देशों की ट्रेड डील को अंतिम मुकाम तक पहुंचाया जा सकेगा.

19 साल में हुई थी यूरोपीय संघ से डील
सर्जियो गोर ने उदाहरण देते हुए कहा कि यूरोपीय संघ के साथ ऐसे समझौते में करीब 19 साल लगे थे. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले कुछ हफ्तों या महीनों में भारत-अमेरिका ट्रेड डील फाइनल हो सकती है. बड़े देशों के साथ समझौते में कई पहलुओं को देखना पड़ता है. दोनों ही देश अपने-अपने हितों की बात रखते हैं और समझौता ऐसा होना चाहिए, जिसमें दोनों के हितों को ध्‍यान रखा जाए. यही वजह है कि भारत और अमेरिका के बीच कई दौर की बातचीत के बावजूद अभी तक इस डील को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article