14.5 C
Munich

BCCI ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्यों सजा दी है? कौन सी हरकत पर भड़के रेफरी

Must read


होमखेलक्रिकेट

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक को क्यों मिली सजा? किस बात पर भड़के रेफरी

Last Updated:

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चोट के बाद वापसी की. कोलकाता के खिलाफ मैच में उतरने इस ऑलराउंडर को गुस्सा दिखाना महंगा पड़ा. मैच रेफरी ने उनके ऊपर 10 फीसदी का जुर्माना लगाने के साथ ही एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा.

Zoom

हार्दिक पंड्या पर बीसीसीआई ने क्यों लिया एक्शन, मिली सजा

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बुधवार रात ईडन गार्डन्स में चार विकेट से मिली हार के दौरान उनकी हरकतों के लिए सजा दी है. पांड्या को आईपीएल के खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है.

पीठ में खिंचाव के कारण लगातार तीन मैचों से बाहर रहे पांड्या ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन किया. जो “मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, ग्राउंड उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग्स के दुरुपयोग” से संबंधित है. इसके चलते उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. उनके अनुशासन रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है.

क्यों मिली हार्दिक को सजा

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद पर पांड्या गेंदबाजी कर रहे थे. उन्होंने रन-अप पर लौटते समय गुस्से में विकेट की बेल्स को जोर से गिरा दिया. इसे लेकर मैच रेफरी ने एक्शन लिया और हार्दिक पर जुर्माना लगाया.

आखिर पांड्या का क्यों गुस्सा फूटा?

पांड्या ने लगातार दो चौके मनीष पांडे को दिए थे. इसके बाद दीपक चाहर और रॉबिन मिन्ज ने एक आसान कैच छोड़ दिया. ये कैच किसी और का नहीं बल्कि मैच बदलने वाले रोवमैन पॉवेल का था. उनको आउट करने का मौका गंवाने की वजह से मैच हाथ से निकल गया. चाहर और मिन्ज ने बाउंड्री के पास गेंद को अपने बीच गिरने दिया. दोनों में से किसी ने भी कैच लेने की कोशिश नहीं की. पांड्या ने पॉवेल से टॉप एज निकलवाया था, उस वक्त पॉवेल 8 गेंद में 14 रन पर थे.

पॉवेल ने आखिरकार 30 गेंद में 40 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल थे. मनीष पांडे को 33 गेंद में 45 रन की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. पांड्या ने दो ओवर में बिना कोई विकेट लिए 13 रन दिए, केकेआर ने 148 रन का लक्ष्य छह गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा. मुंबई इंडियंस, जो पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, को इस सीजन में नौवीं हार का सामना करना पड़ा.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article