18.2 C
Munich

बांदा ही नहीं इन शहरों में भी बरस रही आग, मगर लेह-पहलगाम के साथ यहां ले सकते हैं मौसम का मजा

Must read


होमफोटोदेश

बांदा ही नहीं यहां भी बरस रही आग, मगर लेह-पहलगाम के साथ यहां ले सकते हैं मजा

Last Updated:

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य भारत में भीषण हीटवेव का दौर चल रहा है. यूपी के बांदा में तापमान 48.2 डिग्री तक पहुंच गया है. यह देश का सबसे गर्म इलाका बन गया है. वहीं कुछ पहाड़ी इलाकों में मौसम सुहाना है. लेह में 6.7 डिग्री तापमान है. यह सबसे ठंडी जगह है.

देशभर में इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. भारत मौसम विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्से गंभीर हीटवेव की चपेट में हैं. कई शहरों में तापमान सामान्य से 3.5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है. वहीं दूसरी ओर हिमालयी और पहाड़ी इलाकों में अब भी ठंडक बनी हुई है और रात का तापमान काफी नीचे बना हुआ है. नीचे देश के सबसे गर्म और सबसे ठंडे शहरों की पूरी रिपोर्ट प्वाइंट्स में दी गई है. देश के 5 सबसे गर्म शहर…

Allahabad: People cover their faces to protect themselves from scorching heat in Allahabad on Tuesday. (PTI Photo by Amar Deep) (PTI4_27_2017_000038B)

बांदा – 48.2°C-  उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र का बांदा इस समय देश का सबसे गर्म शहर बन गया है. IMD के मुताबिक थार रेगिस्तान से आने वाली शुष्क हवाएं और इलाके की पथरीली जमीन यहां गर्मी को और बढ़ा रही है.

Heat wave to persist over parts of northwest, central India for next 3 days: IMD

खजुराहो – 47.4°C- मध्य प्रदेश का खजुराहो भी भीषण गर्मी की चपेट में है और यहां तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया. पर्यटक स्थल के रूप में मशहूर यह शहर इस समय तेज लू और गर्म हवाओं से जूझ रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

IMD Heat Wave Alert, National Health Commission, Heatwave Forecast, Delhi Heatwave Forecast, Bihar Heatwave Forecast, आईएमडी लू अलर्ट, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग, लू का पूर्वानुमान, दिल्ली में लू का पूर्वानुमान, बिहार में लू का पूर्वानुमान राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग

रोहतक – 46.9°C- हरियाणा का रोहतक भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहा है. दिल्ली-एनसीआर के करीब होने के कारण यहां भी गर्म हवाओं का असर लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है.

delhi heat wave, heat wave action plan, delhi cm rekha gupta, delhi summer plan, delhi temperature, दिल्ली में लू, दिल्ली हीटवेव एक्शन प्लान, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली समर प्लान, दिल्ली तापमान

अकोला – 46.9°C- महाराष्ट्र के अकोला में भी तापमान बेहद खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है. तेज धूप और उमस के कारण लोगों को दिनभर गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत और मध्य भारत के कई इलाकों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है. दिल्ली-एनसीआर, प्रयागराज और नागपुर जैसे शहरों में भी अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और दोपहर में बाहर कम निकलने की सलाह दी है.

Manali: Vehicles ply on a snow-laden Leh route, in Manali, Sunday, Oct. 20, 2019. (PTI Photo) (PTI10_20_2019_000188B)

देश के 5 सबसे ठंडे इलाके:
लेह – 6.7°C- लेह इस समय देश का सबसे ठंडा आबादी वाला इलाका बना हुआ है. समुद्र तल से काफी ऊंचाई पर स्थित होने के कारण यहां रात में तापमान तेजी से गिर जाता है.

Pahalgam: Tourists visit Pahalgam after fresh snowfall, in Anantnag district of South Kashmir, Wednesday, March 5, 2025. (PTI Photo/S Irfan) (PTI03_05_2025_000264B)

पहलगाम – 7.2°C- जम्मू-कश्मीर का पहलगाम अब भी ठंडी वादियों और सुहावने मौसम के लिए जाना जा रहा है. दिन में हल्की गर्माहट के बावजूद रात में यहां ठंडक बनी रहती है.

**EDS: SCREENGRAB VIA PTI VIDEOS** Gulmarg: Tourists at snow-laden Gulmarg after fresh snowfall, in Gulmarg, Baramulla district of Jammu and Kashmir, Saturday, Jan. 24, 2026. (PTI Photo)(PTI01_24_2026_000402B)

गुलमर्ग – 9.5°C- गुलमर्ग में तापमान अभी भी सिंगल डिजिट में बना हुआ है. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में स्थित यह इलाका गर्मियों में भी ठंडा मौसम बनाए रखता है.

133 Eco Task Force observes International Day of Forests in Kufri, Mandi; organises plantation drives

मंडी – 14.6°C- हिमाचल प्रदेश का मंडी मैदानी इलाकों की तुलना में काफी ठंडा बना हुआ है. पहाड़ी घाटी क्षेत्र में स्थित होने के कारण यहां रात के समय तापमान तेजी से नीचे आता है.

**EDS: TO GO WITH STORY** Koraput: Women from Achala village who restored the Mali mountain forest over a period of three decades, in Odisha's Koraput district. (PTI Photo)(

कोरापुट – 19.9°C- ओडिशा का कोरापुट मैदानी इलाकों में अपेक्षाकृ ठंडा स्थान दर्ज किया गया है. आसपास के जिलों की तुलना में यहां लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस हो रही है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article