18.4 C
Munich

IPL जरूरी या टीम इंडिया…? पैर में प्रैक्चर के बावजूद KKR के लिए लंगड़ाते खेल रहे वरुण चक्रवर्ती

Must read


होमखेलक्रिकेट

IPL जरूरी या टीम इंडिया..? प्रैक्चर के बावजूद KKR के लिए लंगड़ाते खेल रहे वरुण

Last Updated:

Va कोलकाता नाइटराइडर्स के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन ने भी मान लिया कि वरुण चक्रवर्ती के बाएं पैर में हेयर लाइन फ्रैक्चर है और वह दर्द के बावजूद कोलकाता नाइटराइडर्स के खेल रहे हैं. केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब हर मैच जीतना जरूरी है, ऐसे में वरुण टीम के लिए पूरी जी-जान लगा रहे हैं.

Zoom

हेयर लाइन फैक्चर के साथ खेल रहे हैं वरुण चक्रवर्ती

नई दिल्ली: क्या आईपीएल इतना जरूरी हो चुका है कि अपनी फिटनेस को दाव पर लगाकर खेला जाए. भले ही चलना मुश्किल हो रहा हो, लेकिन लंगड़ाते हुए बॉलिंग की जाए. कोलकाता नाइटराइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हेयर लाइन प्रैक्चर के बावजूद आईपीएल में खेल रहे हैं. 20 मई की रात उन्हें परेशानी में भी देखा गया. मुंबई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में जीत के बाद केकेआर के असिस्टेंट कोच शेन वॉटसन ने भी माना कि वरुण चक्रवर्ती के बाएं पैर में फ्रैक्चर है और इस जज्बे के लिए उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम.

कब और कैसे इंजर्ड हुए वरुण चक्रवर्ती?
शेन वॉटसन ने कहा कि वरुण चक्रवर्ती आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए केकेआर की मुहिम योगदान देने के लिए बेताब हैं. चक्रवर्ती को आठ मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केकेआर के मैच के दौरान फील्डिंग करते समय चोट लगी थी. इस कारण वह 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अगला मैच नहीं खेल पाए थे, जिसके बाद हेड कोच अभिषेक नायर ने उनके फ्रैक्चर की पुष्टि की थी.

वरुण चक्रवर्ती इंजरी के चलते आरसीबी के खिलाफ नहीं खेल पाए और टीम वो मैच हार गई

केकेआर की ओर से खेलने का प्रेशर?
आरसीबी से हार के बाद केकेआर को बाकी मैच जीतने की जरूरत थी इसलिए चक्रवर्ती पूरी तरह फिट नहीं होने के बावजूद गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ लगातार मैचों में खेलने के लिए वापस आ गए. वॉटसन ने बुधवार को मुंबई इंडियंस पर मिली चार विकेट की जीत के बाद कहा, ‘मुझे ठीक-ठीक नहीं पता कि वह इस समय रिहैब के किस दौर में हैं. मुझे बस इतना पता है कि वह इस समय थोड़े दर्द के साथ खेल रहे हैं, जिससे पता चलता है कि वह कितने बहादुर हैं, वह केकेआर के लिए योगदान देने के लिए कितने आतुर हैं और वह अभी भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं.’

पहले आउट ऑफ फॉर्म थे, अब लौटी लय
मार्च में टी-20 विश्व कप जीतने के बाद से भारत की टी-20 स्पिन गेंदबाजी के मुख्य खिलाड़ी चक्रवर्ती का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. अपने पहले तीन आईपीएल मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला और उन्होंने 105 रन लुटा दिए. इस खराब प्रदर्शन ने केकेआर के अभियान को शुरुआत में ही काफी नुकसान पहुंचाया, लेकिन टूर्नामेंट के आखिरी दौर में चक्रवर्ती ने अपनी लय वापस पा ली फिर उन्होंने चार मैचों में 10 विकेट लेकर टीम की वापसी में अहम भूमिका निभाई.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article