18.4 C
Munich

प्रयागराज में डॉक्टर और वकील आमने-सामने! 24 घंटे का अल्टीमेटम, AMA बोला- सुरक्षा नहीं मिली तो कल से हड़ताल

Must read


Last Updated:

Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों और इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों के बीच चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है. इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार में हुई जनरल बॉडी मीटिंग के बाद एएमए के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने जूनियर और सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के समर्थन का ऐलान किया है.

Zoom

एसआरएन अस्पताल मामला प्रयागराज

प्रयागराज: मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों और इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकीलों के बीच हुआ विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. वहीं डॉक्टरों और वकीलों के बीच इस लड़ाई में इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन भी सीधे तौर पर उतर आया है. इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार में हुई जनरल बॉडी मीटिंग के बाद एएमए के अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने जूनियर और सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के समर्थन का ऐलान किया है.

उन्होंने कहा है कि एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर के अंदर महिला वकील के तीमारदारों की तरफ से वीडियो बनाए जाने को लेकर विवाद के बाद मारपीट घटना हुई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई करते हुए डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. डॉक्टरों के खिलाफ एक पक्षीय कार्रवाई का इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन पुरजोर विरोध करता है.

प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन ने पुलिस और प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया है कि अगर डॉक्टरों को सुरक्षा नहीं दी गई और उनके खिलाफ दर्ज गलत मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो एएमए के सभी सरकारी और प्राइवेट डॉक्टर जूनियर और सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों के समर्थन में कल से हड़ताल पर चले जाएंगे. उन्होंने कहा कि हम डॉक्टरों के किसी गलत व्यवहार का समर्थन भी नहीं करते. हम डॉक्टर के मरीज के प्रति नरम व्यवहार करने की सलाह भी देते हैं, लेकिन इस तरह से डॉक्टरों का उत्पीड़न भी बर्दाश्त नहीं करेंगे.

क्या है पूरा मामला?
गौरतलब है कि बुधवार 20 मई को सुबह लगभग 6:00 बजे इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक जूनियर अधिवक्ता जागृति शुक्ला का एक्सीडेंट हो गया था, जिसका इलाज करने साथी जूनियर अधिवक्ता मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचे थे. यहीं इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाकर वकीलों ने हंगामा किया. वहीं जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों ने अधिवक्ताओं पर अभद्रता करने और वीडियो बनाने के आरोप लगाए, जिसको लेकर विवाद बढ़ने के बाद जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों और वकीलों के बीच जमकर मारपीट हुई.

इस घटना के बाद जूनियर और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर जहां मारपीट करने वाले वकीलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं, वहीं हाईकोर्ट के वकीलों ने भी डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर मोर्चा खोल दिया है. डॉक्टर और वकीलों के बीच में आम जनता पिस रही है. अस्पताल में जहां जूनियर और सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान हैं, तो वहीं वकीलों की ओर से कानपुर प्रयागराज हाईवे पर जाम लगने से आम लोग परेशान हो रहे हैं.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article