Last Updated:
भारत के महान स्पिनर और दिग्गज कप्तान अनिल कुंबले का बेटे मयस के इंजीनियर बनने की खबर पिछले दिनों काफी चर्चा में रही थी. खुद कुंबले ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी. बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका दे बेटियां भी हैं जिसमें एक उनकी पत्नी चेतना की पहली शादी से है.
क्रिकेट इतिहास के महानतम स्पिनर में शुमार भारत के दिग्गज अनिल कुंबले के लिए पिछले दिनों खुशी की खबर आई. उन्होंने सबके साथ अपने बेटे के इंजीनियर बनने की खुशखबरी शेयर की. अनिल ने बेटे पर गर्व जताते हुए फैंस को बताया कि मयस इंजीनियर बन गए हैं.

अनिल कुंबले की पत्नी चेतना ने पहले पति से तलाक लेने के बाद शादी की थी. इस दिग्गज स्पिनर की शादी से एक बेटी और एक बेटा है. चेतना की पहली शादी से एक बेटी थी जिसके लिए अनिल कुंबले ने 6 साल कानूनी लड़ाई लड़ी. अरुणी अपने साथ रखने के लिए चेतना के पहले पति से लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जीत मिली.

भारत के दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले की बेटी अरुणी कुंबले बेहद आकर्षक शख्सियत हैं. अरुणी भी अपने पिता के साथ मजबूत रिश्ता साझा करती हैं. उनकी बॉन्डिंग देखकर कोई नहीं कह सकता कि अरुणी अनिल कुंबले की सौतेली बेटी हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अनिल कुंबले ने तलाकशुदा चेतना से शादी की थी. कुंबले ने अपनी पहली शादी से चेतना की बेटी को न सिर्फ गोद लिया, बल्कि उसे अपना नाम भी दिया. उन्होंने एक मिसाल पेश की. कम ही लोगों को पता है कि अनिल कुंबले की पत्नी ने 1998 से 2004 तक अपनी चार साल की बेटी को अपने पहले पति से पाने के लिए संघर्ष किया था. इस मुश्किल वक्त में अनिल कुंबले ने उनका साथ दिया.

अरुणी को नाम, देखभाल, प्यार और अच्छी शिक्षा देने के कुंबले के फैसले की अदालत ने भी सराहना की. कुंबले ने साबित किया कि वह न सिर्फ अच्छे पति, बल्कि अच्छे पिता भी हैं.

7 दिसंबर को जन्मी अरुणी ने सीए की डिग्री हासिल की है. उन्होंने भरतनाट्यम नृत्य में भी शुरुआती ट्रेनिंग ली है. अरुणी ने काफी पहले ही सोशल मीडिया पर कहा था कि वह अपने जैविक पिता जहगीरदार और दूसरे पिता अनिल कुंबले दोनों को प्यार करती हैं.


