7.5 C
Munich

चेन्नई सुपर किंग्स के IPL से बाहर होते ही कप्तान रुतुराज पर एक्शन, शर्मनाक हार के बाद हुआ बड़ा नुकसान

Must read


होमखेलक्रिकेट

चेन्नई के IPL से बाहर होते ही कप्तान रुतुराज पर एक्शन, हुआ बड़ा नुकसान

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर गुजरात टाइटंस के खिलाफ शर्मनाक हार के साथ खत्म हो गया. 229 रन के जवाब में टीम महज 140 रन पर ही ढेर हो गई. मैच में स्लो ओवर रेट का दोषी पाए गए कप्तान रुतुराज गायकवाड पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया.

Zoom

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज पर लगा जुर्माना

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से निराशाजनक हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बाहर हो गई. प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए टीम को अपने आखिरी लीग मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. यह मैच ना सिर्फ चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के लिए हार का दर्द लेकर आया बल्कि उनके ऊपर जुर्माना लगाया गया. उनको आईपीएल 2026 के मैच 66 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया.

यह इस सीजन में दूसरी बार था जब उनकी टीम ने तय समय में अपने ओवर को खत्म नहीं किया. इससे पहले आईपीएल के इस सीजन के 18वें मैच में भी ऐसा ही हुआ था. यह टूर्नामेंट के आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत आता है. जिसमें न्यूनतम ओवर गति से जुड़े अपराध शामिल हैं. इसकी वजह से गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. प्लेइंग इलेवन के बाकी सदस्यों पर भी जुर्माना लगाया गया है. इसमें इम्पैक्ट प्लेयर भी शामिल हैं. खिलाड़ियों पर छह लाख रुपये या उनके मैच फीस का 25 प्रतिशत जो भी कम हो जुर्माना लगाया जाएगा.

चेन्नई की शर्मनाक हार

गुजरात टाइटंस की टीम ने टॉप 3 बैटर की फिफ्टी के दम पर 4 विकेट पर 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. कप्तान शुभमन गिल ने 64 रन की पारी खेली जबकि ओपनर साई सुदर्शन ने 84 रन बनाए. जोस बटलर ने आकर इसके बाद 27 बॉल पर 57 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. चेन्नई की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 13.4 ओवर में 140 रन पर ही सिमट गई. 89 रन की शर्मनाक हार के साथ ही टीम आईपीएल 2026 से बाहर हो गई.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article