7.5 C
Munich

Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को अगला सचिन तेंदुलकर बोलना बंद करो…दिनेश कार्तिक को बिहारी बच्चे से हो रही क्या परेशानी

Must read


होमखेलक्रिकेट

वैभव को अगला सचिन बोलना बंद करो…दिनेश कार्तिक ने दी चेतावनी

Last Updated:

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तबाही मचा रखी है. उनको भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से मौका देने की मांग की जा रही है. 15 साल की छोटी उम्र में बल्ले से दम दिखाने की वजह से लोग उनको अगला सचिन तेंदुलकर बुलाना शुरू कर चुके हैं. इसे लेकर पूर्व बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आपत्ति जाहिर की.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी को अगला सचिन बताने पर दिनेश कार्तिक ने जताई आपत्ति

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले साल डेब्यू करने के बाद से राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी की चर्चा हर तरफ हो रही है. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया के हर बड़े गेंदबाज की अब तक जमकर कुटाई की है. आईपीएल के इस सीजन में वो ऑरेंज कैप की रेस में लगातार बने हुए हैं और सबसे ज्यादा छक्के जमाने का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं. तमाम दिग्गज वैभव को भविष्य का सितारा मान रहे हैं और उनकी तुलना अभी से सचिन तेंदुलकर से करने लगे हैं.

पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर से करने को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि यह युवा खिलाड़ी अपने करियर में अलग तरह की चुनौतियों का सामना करेगा. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए बाएं हाथ के इस ओपनर ने 13 मैचों में 579 रन बनाए हैं. फिलहाल 236.32 की स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में सबसे ऊपर हैं.

कार्तिक ने कहा, “जो वैभव कर रहा है, वह बहुत खास है, लेकिन मैं नहीं चाहता कि लोग उसे अगला सचिन कहें क्योंकि वह सिर्फ 15 साल का है. वो जो कर रहा है, वह कर रहा है. मुझे लगता है कि सचिन ने जो किया वह असाधारण था. वैभव की चुनौतियां पूरी तरह अलग होंगी.”

कार्तिक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “सचिन की चुनौतियां मैदान के अंदर जितनी थीं, उतनी ही मैदान के बाहर भी थीं. वैभव की चुनौतियां निश्चित रूप से मैदान के बाहर ज्यादा होंगी, क्योंकि उसके पास क्रिकेट की बहुत सारी स्किल्स हैं. खेल के बाहर जो कुछ भी आता है, उससे निपटना भी जरूरी है.”

कार्तिक फिलहाल डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बैटिंग कोच और मेंटर हैं. उन्होंने यह भी बताया कि आईपीएल 2008 में शुरू होने के बाद से अब तक कितना बदल गया है. उन्होंने कहा, “आईपीएल की शुरुआत से लेकर आज तक यह पूरी तरह बदल चुका है और ऐसा लगता है जैसे खेल बहुत तेजी से आगे बढ़ा है क्योंकि बहुत सारी चीजें बदल गई हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “डेटा और मैट्रिक्स का इस्तेमाल काफी शानदार तरीके से हुआ है. यह अब तक का सबसे तेजी से बढ़ने वाला फॉर्मेट है और यह बहुत से लोगों के लिए एक लाइफस्टाइल प्रोवाइडर बन गया है. अब यह किसी भी युवा लड़के या लड़की के लिए एक मजबूत करियर ऑप्शन की तरह लगता है. और बहुत कम समय में यह दुनिया के अन्य खेल टूर्नामेंट्स से भी मुकाबला कर रहा है,”

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article