21.7 C
Munich

चांदनी चौक का सीक्रेट सॉस अब पटना में! 50 की इस अमरूद चाट के आगे फेल हैं बड़े-बड़े रेस्टोरेंट – News18 हिंदी

Must read


X

चांदनी चौक का सीक्रेट सॉस अब पटना में! इस अमरूद चाट के आगे फेल हैं रेस्टोरेंट

 

arw img

Patna Viral Amrood Chaat Recipe: दिल्ली के चांदनी चौक का स्वाद अब राजधानी पटना की गलियों में धूम मचा रहा है. पाटलिपुत्र गोलंबर स्थित रूबन हॉस्पिटल के पास लगने वाला ‘बैजू फ्रूट सलाद’ का ठेला इन दिनों अपने स्पेशल ‘चटपटे अमरूद चाट’ के लिए सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. ठेला संचालक बैजू साव कोरोना काल में दिल्ली से पटना लौटे थे और तब से उनका यह अनूठा स्वाद शहरवासियों की पहली पसंद बना हुआ है. इस खास चाट को ताजे अमरूद के टुकड़ों में भुना जीरा, अजवाइन, सौंफ पाउडर और चाट मसाले के साथ तैयार किया जाता है. इसका असली जादू सरसों के स्पेशल सॉस और तीखी मिर्च-पुदीना की चटनी का कॉम्बिनेशन है. मात्र ₹50 में 250 ग्राम मिलने वाली यह हेल्दी और टेस्टी चाट इतनी लाजवाब है कि लोग प्लेट तक चाट जाते हैं. अस्पताल और स्कूल के पास होने के कारण यहां सुबह से रात तक कद्रदानों की भारी भीड़ उमड़ती है. तो आप जाकर इसका स्वाद ले सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article