21.7 C
Munich

IPL में अगर बिहार की बनी टीम, तो कौन होगा कोच, किसको मिलेगी कमान, देखे संभावित खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Must read


होमखेलक्रिकेट

IPL में अगर बिहार की बनी टीम, तो कौन होगा कोच, किसको मिलेगी कमान

Last Updated:

यदि बिहार की टीम बने, जिसमें खिलाड़ी, कोच और कप्तान सभी का जुड़ाव बिहार की मिट्टी से हो, तो यह टीम आईपीएल इतिहास की सबसे भावुक और जुझारू टीमों में से एक बनकर उभरेगी. 

Zoom

IPL में अगर बिहार की टीम खेली तो कौन बनेगा कप्तान?

नई दिल्ली. वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल की इस मांग ने बिहार के क्रिकेट प्रेमियों में एक नया जोश भर दिया है कि आईपीएल (IPL) में बिहार की अपनी एक अलग फ्रेंचाइजी होनी चाहिए. अनिल अग्रवाल का मानना है कि यदि बिहार की टीम बने, जिसमें खिलाड़ी, कोच और कप्तान सभी का जुड़ाव बिहार की मिट्टी से हो, तो यह टीम आईपीएल इतिहास की सबसे भावुक और जुझारू टीमों में से एक बनकर उभरेगी.

बिहार ने देश को अद्वितीय प्रतिभाएं दी हैं, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों से निकलकर वैश्विक मंच पर अपनी चमक बिखेरी है यदि यह सपना सच होता है और विशुद्ध बिहारी पहचान वाली ‘बिहार लायंस’ या ‘मगध वॉरियर्स’ जैसी कोई टीम आईपीएल के मैदान पर उतरती है, तो उसकी पूरी रूपरेखा कुछ इस प्रकार होगी.

मजबूत और अनुभवी थिंक-टैंक

(कोचिंग स्टाफ)मुख्य कोच (सबा करीम): भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज और अनुभवी क्रिकेट प्रशासक सबा करीम इस टीम के मुख्य कोच के रूप में रणनीतिक दिशा देंगे. उनका विशाल अनुभव युवाओं को तराशने में काम आएगा. गेंदबाजी कोच (सुब्रतो बनर्जी): भारतीय तेज गेंदबाजी को कई बेहतरीन गेंदबाज देने वाले सुब्रतो बनर्जी टीम के बॉलिंग कोच होंगे.  डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लेवल पर उनका कोचिंग रिकॉर्ड शानदार रहा है.

टीम की कप्तानी और कोर खिलाड़ी

पटना से ताल्लुक रखने वाले और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन इस टीम के स्वाभाविक कप्तान होंगे. उनकी कप्तानी में बिहार की टीम आक्रामक और निडर क्रिकेट खेलेगी. बेहद कम उम्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले समस्तीपुर के युवा खब्बू बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टीम को मजबूत और विस्फोटक शुरुआत देने की ताकत रखते हैं.

बिहार के बॉलर्स

गोपालगंज के रहने वाले ‘यॉर्कर किंग’ मुकेश कुमार टीम के मुख्य तेज गेंदबाज होंगे, जो डेथ ओवरों में अपनी सटीक गेंदबाजी से मैच पलटने का माद्दा रखते हैं. मुकेश के साथ  सासाराम के आकाश दीप अपनी गति और स्विंग से पावरप्ले में विपक्षी बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर करेंगे. मुकेश और आकाश की जोड़ी आईपीएल की सबसे खतरनाक स्वदेशी पेस जोड़ी साबित हो सकती है. शाकिब हसन की धार टीम के गेंदबाजी डिपार्टमेंट को और मजबूत करेगी.

बिहार से जुड़े अन्य प्रमुख सितारे

इस ड्रीम टीम को पूरा करने के लिए उन खिलाड़ियों को भी जोड़ा जाएगा जो मूल रूप से बिहार से ताल्लुक रखते हैं या जिन्होंने पड़ोसी राज्यों (जैसे झारखंड या बंगाल) से खेलते हुए अपनी पहचान बनाई. इंडिया ए के लिए सेलेक्ट किए गए अनुकूल रॉय समस्तीपुर के रहने वाले यह ऑलराउंडर बाएं हाथ की स्पिन और लोअर-ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी से टीम को संतुलन देंगे. बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम मुजफ्फरपुर में जन्मे इस अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर के पास आईपीएल का लंबा अनुभव है, जो मिडिल ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाएंगे. हर्ष हर्षल सिंह (हर्ष विक्रम सिंह): बिहार के घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे. बिहार की रणजी टीम के उभरते सितारे जैसे साकिबुल गनी जिन्होंने फर्स्ट-क्लास डेब्यू पर तिहरा शतक जड़ा था और विपिन सौरभ  बैकअप खिलाड़ियों के रूप में टीम को गहराई देंगे.

अग्रवाल की यह सोच सिर्फ एक खेल टीम बनाने की नहीं, बल्कि बिहार के स्वाभिमान और वहां छिपी असीमित खेल प्रतिभाओं को एक वैश्विक मंच देने की है जब यह टीम “एक बिहारी, सौ पर भारी” के नारे के साथ मैदान पर उतरेगी, तो सिर्फ 11 खिलाड़ी नहीं, बल्कि दुनिया भर में फैले करोड़ों बिहारियों की भावनाएं मैदान पर दौड़ेंगी.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article