14 C
Munich

विराट कोहली को आउट करना साकिब हुसैन के लिए बना ‘ड्रीम विकेट’, बताया मैच का पूरा गेमप्लान

Must read


Last Updated:

sakib hussain statement on virat kohli: गेंदबाज साकिब हुसैन ने मैच के गेमप्लान का खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने पिच के मिजाज को समझकर गेंदबाजी की. सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी कोच वरुण एरोन के बारे में साकिब ने कहा कि वरुण भैया की सलाह पर उन्होंने अपनी ताकत पर भरोसा रखा और विराट कोहली का ‘ड्रीम विकेट’ हासिल किया. मलिंगा के संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने बताया कि पिच पर गेंद ग्रिप होने के कारण उन्होंने स्लोअर बॉल्स का इस्तेमाल किया. साकिब ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य अपने खेल में लगातार सुधार करना और हमेशा अपना 100 प्रतिशत देना है.

Zoom

साकिब हुसैन ने कोहली के विकेट को ड्रीम विकेट बताया है.

नई दिल्ली. साकिब हुसैन आज किसी नाम के मोहताज नहीं हैं. पहली बार आईपीएल में खेल रहे बिहार के इस गेंदबाज ने दिग्गज विराट कोहली के विकेट को अपना ड्रीम विकेट बताया. उन्होंने कहा कि कोहली को आउट करना उनका सपना था और अब वो सपना पूरा हो चुका है. सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ 55 रन से जीत हासिल की लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पॉइंट टेबल में शीर्ष पर पहुंचने से नहीं रोक सकी. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अभिषेक शर्मा (56 रन) की आक्रामक बल्लेबाजी, ईशान किशन (79 रन) के बेखौफ अंदाज और हेनरिक क्लासेन (51 रन) की ताकतवर हिटिंग की बदौलत चार विकेट पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही. आरसीबी को शीर्ष दो में रहने के लिए 166 रन का स्कोर बनाना था और 178 रन से ज्यादा रन का स्कोर बनाने से उसका शीर्ष स्थान तय था.

जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज साकिब हुसैन (Sakib Hussain) ने मैच के गेमप्लान को लेकर बताया कि उनकी योजना पूरी तरह से पिच के मिजाज को भांपकर गेंदबाजी करने की थी. उन्हें सीनियर खिलाड़ी वरुण भैया (वरुण चक्रवर्ती) से भी काफी मदद मिली, जिन्होंने उन्हें किसी दबाव में न आकर अपनी ताकत के अनुसार गेंदबाजी करने की सलाह दी थी. इसी रणनीति का फायदा उठाते हुए साकिब ने महान बल्लेबाज विराट कोहली को आउट किया, जिसे उन्होंने अपने करियर का एक ‘ड्रीम विकेट’ बताया.

साकिब हुसैन ने कोहली के विकेट को ड्रीम विकेट बताया है.

कप्तान रजत पाटीदार (56 रन) और कृणाल पंड्या (नाबाद 41) के बीच चौथे विकेट के लिए 58 गेंद में 84 रन की भागीदारी से आरसीबी ने 20 ओवर में चार विकेट पर 200 रन बनाकर हारने के बावजूद पहला स्थान सुनिश्चित किया. आरसीबी (प्लस 0.783), गुजरात टाइटन्स (प्लस 0.695) और सनराइजर्स हैदराबाद (प्लस 0.524) के 18-18 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट से क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं. अब पहले क्वालीफायर में आरसीबी का सामना 26 मई को धर्मशाला में गुजरात टाइटन्स से होगा. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 27 मई को एलिमिनेटर में खेलेगी.

साकिब हुसैन ने साथी गेंदबाज एहसान मलिंगा के बारे में अपनी योजना का खुलासा करते हुए कहा कि पिच पर गेंद काफी ग्रिप हो रही थी और रुककर आ रही थी, इसलिए उन्होंने गति में परिवर्तन करते हुए ज्यादा से ज्यादा स्लोअर गेंदें फेंकने का फैसला किया. भविष्य को लेकर साकिब काफी सकारात्मक हैं. उनका कहना है कि वे किसी बड़ी उम्मीद के बजाय सिर्फ अपने खेल में लगातार सुधार करना चाहते हैं और मैदान पर हमेशा अपना 100 प्रतिशत योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

आरसीबी ने पावरप्ले में तू्फानी शुरूआत की और जैकब बेथेल की अनुपस्थिति में इस सत्र में पहली बार पारी का आगाज करने उतरे वेंकटेश अय्यर (19 गेंद में 44 रन) की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत चार ओवर में 57 रन बना लिए थे. पांचवें ओवर में ईशान मलिंगा (33 रन देकर दो विकेट) ने वेंकटेश की पारी समाप्त की जिनका कैच अभिषेक शर्मा ने लिया जबकि विराट कोहली (15 रन) छठे ओवर में साकिब हुसैन की गेंद पर कवर पर आर स्मरण के हाथों लपके गए.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article