9.5 C
Munich

समाज के ताने, रिश्तेदारों ने उड़ाया मजाक, कमजोरी को बनाया ताकत, अब व्हीलचेयर क्रिकेट टीम को लीड करेंगे कबीर

Must read


होमखेलक्रिकेट

समाज के ताने, रिश्तेदोरों ने उड़ाया मजाक, व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के बने कप्तान

Last Updated:

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट सीरीज 2026 में टीम इंडिया का नेतृत्व ग्वालियर के दिव्यांग क्रिकेटर कबीर भदौरिया करेंगे. भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम की कप्तानी मिलना न केवल कबीर के लिए, बल्कि देश के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी गर्व की बात मानी जा रही है.

Zoom

व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान कबीर भदौरिया

भोपाल. एक साल की उम्र में पोलियों ने दोनों पैर धीन लिए लेकिन क्रिकेट का जुनून ऐसा कि हार नहीं मानी. समाज ने ताने मारे रिश्तेदोरों ने मजाक उड़ाया और जब खुद के राज्य में टीम नहीं थी तो कई बसे बदलकर ट्रायल देने के लिए उत्तराखंड जाते थे. मध्यप्रदेश के भिंड के रैपुरा गांव से ग्वालियर को अपनी कर्मभूमि बनाने वाले कबीर ने अपनी लाचारी को ही अपनी ताकत बनाया और आज उन्होंने ऐसा मुकाम हासिल कर लिया कि रिश्तेदार, गांव तो छोड़िए पूरा देश उनके नाम को जान रहा है.

ग्वालियर के दिव्यांग क्रिकेटर कबीर भदौरिया को भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई है. कबीर अब भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली अंतरराष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट सीरीज 2026 में टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे. यह सीरीज 26 मई से शुरू होने जा रही है, जिसे लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. यह पहला मौका है जब देश की दिव्यांग क्रिकेट टीम विदेशी सरजर्मी प खेलने जा रही है.

मध्य प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम की संभाल चुके हैं कमान
कबीर भदौरिया लंबे समय से व्हीलचेयर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी कप्तानी और खेल कौशल को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम इंडिया की जिम्मेदारी दी है. इससे पहले भी कबीर मध्य प्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम की कप्तानी कर चुके हैं और कई राष्ट्रीय टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं.

भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम की कप्तानी मिलना न केवल कबीर के लिए, बल्कि देश के दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी गर्व की बात मानी जा रही है. अब सभी की नजरें भारत-श्रीलंका सीरीज पर टिकी हैं, जहां कबीर की अगुवाई में टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रही है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article