Last Updated:
Heinrich Klaasen IPL 2026 Record: सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी हेरनिक क्लासेन ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में इतिहास रच दिया. क्लासेन अपनी टीम के लिए इस सीजन 600 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है. इसके साथ ही क्लासेन ने आईपीएल में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है जो इससे पहले कभी नहीं बना था.
हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2026 में बनाया रिकॉर्ड
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने तहलका मचा दिया. सनराइजर्स के लिए इस मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज पूरे सीजन में दमदार बल्लेबाजी की. यही कारण है कि क्लासेन ने के नाम इस सीजन लीग स्टेज में 600 से ज्यादा रन दर्ज हैं. आईपीएल 2026 में क्लासेन टीम के लिए हर मैच में मैदान पर उतरे और इसके साथ ही उन्होंने आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.
बता दें कि हेनरिक क्लासेन आईपीएल इतिहास के पहले ऐसे विदेशी खिलाड़ी बने हैं, जो सीजन के लीग स्टेज में सभी 14 मैचों में बल्लेबाजी की और उन सब में उन्होंने डबल डिजिट में रन बनाने का कारनामा किया. इससे पहले आईपीएल कोई भी विदेशी खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया था. इस सीजन में क्लासेन ने सनराइजर्स के लिए लीग स्टेज में खेले गए मैचों में लगभग 160 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है, जो मिडिल ऑर्डर में बेहतरीन माना जाता है.
हेनिरक क्लासेन के नाम 14 मैचों में 606 रन
आईपीएल 2026 में हेनरिक क्लासेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जबरदस्त फॉर्म दिखाया है. क्लासेन टीम के लिए लीग स्टेज के सभी 14 मैचों में मैदान पर उतरे, जिसमें उन्होंने दमदार खेल दिखाते हुए 606 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 बार अर्धशतकीय पारी खेली. इस सीजन लीग स्टेज में उनका सर्वोच्च स्कोर 69 रनों का रहा है. क्लासेन ने अपनी टीम के लिए लगभग हर मैच में उपयोगी पारियां खेली, जिसका नतीजा ये हुआ कि सनराइजर्स की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही.
प्लेऑफ में तीसरे स्थान पर रही सनराइजर्स
आईपीएल 2026 में सनराइजर्स की टीम प्लेऑफ में तीसरे स्थान पर रही. टीम लीग स्टेज के अपने 14 मैचों में से 9 में जीत हासिल की. हालांकि, टीम के पास आरसीबी के खिलाफ आखिरी लीग मैच में जीत हासिल कर टॉप-2 में फिनिश करने का मौका था, लेकिन उसके लिए सनराइजर्स को कम से कम से 89 रनों से जीत हासिल करनी थी. सनराइजर्स ने अपने आखिरी लीग मैच में आरसीबी के खिलाफ 255 रन बनाए थे. इसके बाद उसे आरसीबी को 166 रन पर समेटना था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाई. इस तरह वह अंतिम लीग मैच में जीतकर भी प्लेऑफ में तीसरे स्थान पर रही है. आरसीबी और गुजरात टाइटंस के भी 18-18 अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट के कारण ये दोनों टीमें टॉप-2 में रही.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


