Last Updated:
आईपीएल 2026 में विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच हाथ ना मिलाने को लेकर हुआ विवाद अब बड़ा होता नजर आ रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर की इंस्टाग्राम स्टोरी को लोग इस मामले में दिया गया जवाब मान रहे हैं. देखना होगा विराट इसपर क्या पलटवार करेंगे.
विराट कोहली और ट्रैविस हेड के बीच हुआ विवाद
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के बाद एक बड़ा विवाद हो गया. विराट कोहली का ट्रैविस हेड से हाथ मिलाने से इनकार करना अब चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी बीच ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. इसमें उनकी मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए एक तस्वीर है. हेड आमतौर पर गेंदबाजी नहीं करते, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने गेंदबाजी की और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार का विकेट भी लिया.
तस्वीर के नीचे लिखा है, “कीप द बॉडी गेसिंग”. यह एक जिम टर्म है, जिसका मतलब है कि शरीर को एक ही रूटीन का आदी न बनने दें, बल्कि नए-नए तरीके आजमाते रहें, ताकि सुधार की प्रक्रिया रुके नहीं.
हेड का इशारा भी शायद यही है कि उन्होंने बल्लेबाज के बाद गेंदबाजी की और विकेट लिया. बतौर ओपनर खेलने वाले इस खिलाड़ी को एक बैटर के तौर पर ही देखा जाता है. शुक्रवार को उन्होंने गेंदबाजी की जो उनके लिए आम बात नहीं है. हेड की यह पोस्ट खुद की तारीफ जैसी लगती है.
इतना कैसे बिगड़ा मामला
यह पोस्ट उस घटना के सामने कुछ भी नहीं है, जो मैच में हुई. आरसीबी को 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 55 रन से हार मिली. इसके बाद कोहली ने हेड से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया. उन्होंने एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस से तो हाथ मिलाया, लेकिन हेड से नहीं. माना जा रहा है कि कोहली मैदान पर हेड की तरफ से की गई स्लेजिंग पसंद नहीं आई.


