Last Updated:
Is Vaibhav Sooryavanshi A Bad Fielder? क्रिस गेल के एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब खड़े वैभव सूर्यवंशी (53 छक्के) की राजस्थान रॉयल्स के सहायक कोच ट्रेवर पेनी ने जमकर तारीफ की है. पेनी ने कहा कि सूर्यवंशी की फिटनेस और फील्डिंग पर कोई संदेह नहीं है. बल्लेबाजी के दौरान उन्हें तरोताजा रखने के लिए ही रणनीति के तहत फील्डिंग से दूर रखा जाता है. कोच के अनुसार, वैभव अपनी ही दुनिया में मस्त रहकर बिना किसी दबाव के खेल का पूरा आनंद लेते हैं.
वैभव सूर्यवंशी की नजर क्रिस गेल के सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड तोड़ने पर है.
मुंबई. राजस्थान रॉयल्स के सहायक कोच ट्रेवर पेनी ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है. उनका कहना है कि सूर्यवंशी की फिटनेस लाजवाब है. उन्होंने कहा कि एक आईपीएल सत्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब खड़े 15 साल के वैभव को विकेटों के बीच ज्यादा दौड़ने जरूरत नहीं है और उसकी फिटनेस पर कोई शक नहीं है.
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने इस साल के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सत्र में अब तक 53 छक्के लगाए हैं और वह गेल के एक सत्र में 59 छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने से महज छह छक्के दूर हैं. पेनी ने राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर यहां पत्रकारों से कहा, ‘सूर्यवंशी की विकेटों के बीच दौड़ बहुत अच्छी है. लेकिन उसे विकेटों के बीच ज्यादा दौड़ने की जरूरत नहीं पड़ती. बात तो बस क्रिस गेल के छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने की है.’
वैभव सूर्यवंशी की नजर क्रिस गेल के सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड तोड़ने पर है.
पेनी ने कहा कि मैदान पर सूर्यवंशी के हुनर पर कोई शक नहीं है और उसे बल्लेबाजी के लिए तरोताजा रखने के लिए मैचों के दौरान क्षेत्ररक्षण से दूर रखा गया है. उन्होंने कहा, ‘वह बहुत अच्छा क्षेत्ररक्षक है. उसके हाथ बहुत अच्छे हैं. वह अच्छी तरह से मूव करता है, डाइव लगाता है, पहले से अंदाजा लगा लेता है, उसमें ये सब खूबियां हैं. बस चीजें इसी तरह से काम कर रही हैं, कभी-कभी जब वह बल्लेबाजी की शुरुआत करता है तो दूसरी पारी में तरोताजा रहता है.’
पूर्व भारतीय क्षेत्ररक्षण कोच ने कहा, ‘यह हमारे लिए फ़ायदेमंद रहा है इसलिए ‘क्यों’ की कोई खास वजह नहीं है कि वह खराब क्षेत्ररक्षक है इसलिए हम उसे क्षेत्ररक्षण नहीं करवा रहे हैं. इसका उससे कोई लेना-देना नहीं है। यह बस हालात की बात है.’ पेनी ने कहा, ‘हमें उससे ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं पड़ती, वह बस अपनी ही दुनिया में मस्त रहता है. वह कड़ा अभ्यास करता है और जब खेलने के लिए मैदान पर उतरता है, तो बस खेल का मजा लेता है.’
About the Author

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें


