26.8 C
Munich

मोहम्मद शमी ने वो किया जो IPL में कभी नहीं हुआ, पहली गेंद पर विकेट लेकर बनाया महारिकॉर्ड

Must read


होमखेलक्रिकेट

शमी ने वो किया जो IPL में कभी नहीं हुआ, पहली गेंद पर विकेट लेकर रचा इतिहास

Last Updated:

Mohammed Shami Creates History in IPL: मोहम्मद शमी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में एक ऐसा कीर्तिमान नाम किया, जो इससे पहले इतिहास में कोई और गेंदबाज नहीं बना पाया था. पंजाब किंग्स की पारी की पहली गेंद पर शमी ने प्रियांश आर्य को आउट किया. यह छठा मौका था, जब शमी ने आईपीएल पारी की पहली ही गेंद पर विकेट निकाला. इसके साथ ही वह आईपीएल पारी की पहली गेंद पर 6 बार विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए.

Zoom

मोहम्मद शमी ने आईपीएल में रचा इतिहास.

नई दिल्ली. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 23 मई को आईपीएल इतिहास में वो कारनामा कर दिखाया है, जो पिछले 19 सालों में कोई गेंदबाज नहीं कर सका. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम के आखिरी लीग मुकाबले में शमी ने पारी की पहली ही गेंद पर विकेट चटकाकर एक ऐसा महारिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसने दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया. वह आईपीएल इतिहास में 6 बार पारी की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज बन गए हैं.

इकाना स्टेडियम में दिखा शमी का ‘सिक्सर’
यह ऐतिहासिक पल लखनऊ के होम ग्राउंड ‘इकाना स्टेडियम’ में आया. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत करने आए अनुभवी शमी ने पंजाब के ओपनर प्रियांश आर्य को क्रीज पर संभलने का मौका तक नहीं दिया. शमी ने पहली ही गेंद एक तीखी और तेजतर्रार बाउंसर फेंकी. युवा प्रियांश गति से गच्चा खा गए और शॉट पर नियंत्रण नहीं रख सके. गेंद हवा में लहराती हुई मिड-विकेट पर खड़े अर्जुन तेंदुलकर के हाथों में समा गई और इस तरह शमी ने इतिहास रच दिया.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article