Last Updated:
Rinku Singh-Tim Seifert Fight: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बेशक कोलकाता नाइटाइरडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन आखिर में टीम ने दमदार वापसी करते हुए प्लेऑफ की रेस में खुद को बनाए रखा है. केकेआर का अंतिम लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स से है, लेकिन इस मैच से पहले माहौल नॉर्मल रखने के लिए टीम के खिलाड़ी खूब मस्ती, जिसका एक वीडियो फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है.
रिंकू सिंह और टिम सिफर्ट की WWE वाली हुई लड़ाई
नई दिल्ली: कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम का आईपीएल 2026 में अंतिम लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ है. इस बार केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी, लेकिन सीजन के बीच में टीम ने दमदार वापसी की और प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा. केकेआर का आखिरी मैच करो या मरो का है. ऐसे में दबाव वाले मुकाबले से पहले टीम के खिलाड़ियों ने खुद को रिलैक्स रखने के लिए जमकर मस्ती की.
केकेआर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रिंकू सिंह और टिम सिफर्ट जिम को WWE का अखाड़ा बना दिया. इस वीडियो में रिंकू और सिफर्ट रेसलर की तरह एक-दूसरे को दबोचते हुए दिख रहे हैं. वीडियो के अंत में दोनों वहां रखे बेंच पर गिर पड़ते हैं. इसके बाद फिर केकेआर के एक सपोर्ट स्टाफ ने दोनों को अलग किया. रिंकू और सिफर्ट के इस वीडियो को फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं.
View this post on Instagram


