29.3 C
Munich

Shardul thakur Record: शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल में बनाया विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड, इससे पहले सिर्फ 1 बार हुआ ऐसा

Must read


होमखेलक्रिकेट

शार्दुल ठाकुर ने बनाया विकेट लेने का अनोखा रिकॉर्ड, सिर्फ 1 बार हुआ ऐसा

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए शार्दुल ठाकुर ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो टूर्नामेंट के इतिहास में 5 अलग अलग टीम की तरफ से खेलते हुए 10 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर बन गए हैं. इससे पहले आर अश्विन ने इस कारनामे को अंजाम दिया था.

Zoom

शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल में खेलते हुए बनाया खास रिकॉर्ड

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमयर लीग 2026 की नीलामी से पहले शार्दुल ठाकुर को लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड किया था. मुंबई की टीम के लिए अपने पहले ही सीजन में इस ऑलराउंडर ने 9 मैच खेले और 12 विकेट झटके. आईपीएल 2026 के अपने आखिरी लीग मैच में शार्दुल ने चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट लिए. इसी के साथ वो टूर्नामेंट के इतिहास में 5 अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए 10 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई की टीम से जुड़े शार्दुल इससे पहले चार टीम की तरफ से खेल चुके हैं. वो आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे. शार्दुल टूर्नामेंट के इतिहास में सिर्फ दूसरे ऐसे गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने पांच अलग-अलग टीमों के लिए एक सीजन में 10 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं.

शार्दुल ने 2015 में पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था. 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट के लिए 11 विकेट, 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 15 विकेट और 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 13 विकेट लिए थे. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी उन्होंने तीन अलग-अलग सीजन में 10 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं.

शार्दुल से पहले सिर्फ रविचंद्रन अश्विन ने यह कारनामा किया था. अश्विन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए छह सीजन, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए दो-दो सीजन और राइजिंग पुणे सुपरजायंट व दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक-एक सीजन में 10 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article