28.7 C
Munich

Rajasthan Royals Enter IPL 2026 Playoff: मुंबई को हराकर प्ले ऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, पंजाब और केकेआर का सपना हुआ चकनाचूर

Must read


होमखेलक्रिकेट

मुंबई को हरा प्ले ऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, पंजाब-केकेआर का सपना चकनाचूर

Last Updated:

Rajasthan Royals Enter IPL 2026 Playoff: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है.करो या मरो मैच में राजस्थान ने मुंबई के जबड़े से जीत छीन ली. राजस्थान ने सातवीं बार प्लेऑफ का टिकट कटाया है. रियान पराग की कप्तानी वाली टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी. राजस्थान ने मुंबई को 30 रन से हराया. राजस्थान अब एलिमीनेटर में अब हैदराबाद से भिड़ेगी.

Zoom

राजस्थान ने मुंबई को हराकर आईपीएल के प्लेऑफ में बनाई जगह.

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स ने करो या मरो मैच में मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली. आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली राजस्थान चौथी और अंतिम टीम बनी. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी. राजस्थान ने 16 अंक लेकर पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया. जबिक इससे पहले आरसीबी, जीटी और एसआरएच ने एक समान 18-18 अंक लेकर प्लेऑफ का टिकट कटाया है. एलिमिनेटर में राजस्थान का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा.

राजस्थान की ओर से रखे गए 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट पर 175 रन बनाए. उसकी शुरुआत बेहद खराब रही. स्कोरबोर्ड पर अभी मुंबई का खाता भी नहीं खुला था कि पहले ओवर की चौथी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने ध्रुव जुरेल के हाथों रोहित शर्मा को कैच कराकर मुंबई को बहुत बड़ा झटका दिया. रोहित खाता भी नहीं खोल सके. इसके बाद नमन धीर 6 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इनफॉर्म विकेटकीपर रयान रिकल्टन भी आज कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. विल जैक्स 33 रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा 3 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव और कप्तान हार्दिक पंड्या ने पारी को संभाला. पंड्या 15 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए. सूर्या ने 42 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली. राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. वहीं नांद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा ने दो दो विकेट चटकाए.

राजस्थान ने मुंबई को हराकर आईपीएल के प्लेऑफ में बनाई जगह.

राजस्थान ने 205 रन बनाए
इससे पहले. राजस्थान रॉयल्स ने लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के बावजूद आठ विकेट पर 205 रन बनाए. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर टीम लगातार अंतराल पर विकेट गंवाती रही, लेकिन ध्रुव जुरेल ने 26 गेंद में 38, जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंद में 32, दासुन शनाका ने 15 गेंद में 29 और यशस्वी जायसवाल ने 17 गेंद में 27 रन का अहम योगदान दिया. टीम पूरी पारी के दौरान बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहने के बावजूद 200 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही. रविंद्र जडेजा (नाबाद 19) और नांद्रे बर्गर (नाबाद 10) ने आखिरी ओवरों में 13 गेंद में 30 रन की साझेदारी कर टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया.

चाहर-ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए
मुंबई इंडियंस के लिए दीपक चाहर ने 43 और शार्दुल ठाकुर ने 41 रन देकर दो-दो विकेट लिए. विल जैक्स, अल्लाह गजानफर और कोर्बिन बॉश को एक-एक सफलता मिली. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर जायसवाल ने चाहर के खिलाफ छक्के के साथ हाथ खोले. इसके बाद उन्होंने विल जैक्स की गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया. वह एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में जैक्स की गेंद को हवा में खेल बैठे और बॉश ने आसान कैच लपककर रॉयल्स को पहला झटका दिया. दूसरे छोर पर असहज दिख रहे वैभव सूर्यवंशी (चार) भी अगले ओवर में चाहर की गेंद को हवा में लहराकर कैच आउट हो गए.

कैप्टन पराग सस्ते में लौटे पवेलियन
कप्तान रियान पराग (14) ने क्रीज पर आते ही छक्के के साथ हाथ खोला और फिर अल्लाह गजनफर की गेंद पर लगातार दो चौके जड़े. वह पावरप्ले का अंत छक्के के साथ करने की कोशिश में बाउंड्री के पास तिलक वर्मा द्वारा लपके गए, जिससे टीम ने छह ओवर में 54 रन पर तीन विकेट गंवा दिए. छठे ओवर में गजनफर पर छक्का जड़ने वाले ध्रुव जुरेल ने एक छोर से संभलकर बल्लेबाजी की, तो वहीं दूसरे छोर से शनाका ने अफगानिस्तान के इस गेंदबाज और रघु शर्मा के खिलाफ आसानी से छक्के जड़कर रनगति बनाए रखी.

शनाका गलतफहमी के कारण रनआउट हुए
शनाका की 15 गेंद में 29 रन की आक्रामक पारी का अंत जुरेल के साथ गलतफहमी के कारण रन आउट होने से हुआ. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की जो रॉयल्स की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी रही. इस विकेट के बाद जुरेल ने तेजी से रन बनाने का मोर्चा संभालते हुए गजानफर के खिलाफ लगातार दो चौके और मिडऑन के ऊपर से बड़ा छक्का जड़ दिया. उनकी पारी भी ज्यादा लंबी नहीं चली और बॉश की शानदार यॉर्कर पर जुरेल का विकेट उखड़ गया. डोनोवन फरेरा 14 गेंद में 18 रन बनाकर चाहर का दूसरा शिकार बने. बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए आर्चर ने भी अपनी पारी में तीन छक्के जड़े, वहीं जडेजा और बर्गर ने आखिरी ओवरों में मुंबई के गेंदबाजों को परेशान किया, जिससे टीम ने आखिरी पांच ओवर में 73 रन जोड़े.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article