28.7 C
Munich

चोट के बावजूद कप्तानी और मैदान पर साहसी फैसले, बदला राजस्थान का भाग्य, फिर भी खुश नहीं कप्तान

Must read


होमखेलक्रिकेट

चोट के बावजूद कप्तानी की… बदला टीम का भाग्य, फिर भी खुश नहीं कप्तान

Last Updated:

Riyan Parag Statement: मुंबई इंडियंस पर 30 रन की शानदार जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. कप्तान रियान पराग ने जीत का श्रेय आंकड़ों के बजाय मैदान पर अपनी स्वाभाविक समझ और ‘साहसी फैसलों’ को दिया, जैसे जोफ्रा आर्चर को बल्लेबाजी में ऊपर भेजना. पूरी तरह फिट न होने के बावजूद पराग ने प्लेऑफ में खेलने का पूरा भरोसा जताया है.

Zoom

रियान पराग ने कहा कि वह इस मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं थे.

नई दिल्ली.  कप्तान रियान पराग ने राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचाकर बहुत खुश हैं. मुंबई के खिलाफ मिली जीत के बाद पराग ने कहा कि इस मैच के लिए वह पूरी तरह फिट नहीं थे फिर भी उन्होंने करो या मरो मैच में खेलने का फैसला लिया. फिर मैदान पर उनके साहसिक फैसले ने काम किया और राजस्थान को प्लेऑफ का टिकट मिल गया.

रियान पराग (Riayan Parag) ने  कहा, ‘ मैंने इस सत्र में कई साहसी फैसले लिए हैं. मुझे इसी तरह कप्तानी करना पसंद है. मुझे लगा कि सिर्फ जोफ्रा आर्चर ही हार्दिक को आउट कर सकते हैं, और उन्होंने ठीक वैसा ही किया. मैदान पर तुरंत फैसले लेते समय मैं आंकड़ों के बजाय हमेशा अपनी स्वाभाविक समझ पर भरोसा करता हूं.’

रियान पराग ने कहा कि वह इस मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं थे.

जोफ्रा आर्चर के हरफनमौला खेल की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराकर प्लेऑफ का टिकट पक्का किया. आर्चर ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लड़खड़ाने के बाद 32 रन की अहम पारी खेली और गेंदबाजी में चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट चटकाए। बृजेश शर्मा (चार ओवर में 26 रन), नांद्रे बर्गर (चार ओवर में 43 रन) और यश राज पुंजा (चार ओवर में 44 रन) ने दो-दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया.

राजस्थान रॉयल्स ने आठ विकेट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर मुंबई इंडियंस को नौ विकेट पर 175 रन पर रोककर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली. इस प्रक्रिया में उन्होंने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.  पराग की रणनीतिक चालें कामयाब रहीं. आर्चर को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा गया, जहां उन्होंने 15 गेंदों में 32 रन बनाए. बाद में गेंदबाजी करते हुए आर्चर 17 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसमें रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के विकेट भी शामिल थे.

पराग ने कहा, ‘जब चीजें योजना के मुताबिक होती हैं, तो बहुत अच्छा लगता है. हम जीत गए हैं, लेकिन अभी भी कई ऐसी चीजें हैं जिनमें हमें सुधार करने की जरूरत है.’  उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता था कि जो बल्लेबाज क्रीज पर जम चुका है, वह ज्यादा देर तक खेले. हमें रनों की जरूरत थी. हम ऐसा नहीं कर सकते कि दो बल्लेबाज एक-एक रन बनाकर खेलें. इसलिए हमने जडेजा को भेजा. हम उनसे 20 रन की तेज पारी चाहते थे, और उन्होंने ठीक वैसा ही किया.’  असम के इस क्रिकेटर ने कहा कि वह अभी शत प्रतिशत फिट नहीं हैं, लेकिन उन्होंने प्लेऑफ में खेलने का पूरा भरोसा जताया.

पराग ने कहा, ‘मैं यकीनन फिट नहीं था. मुझे आज या अगले मैच में नहीं खेलना था. लेकिन मैं अगला मैच जरूर खेलूंगा. जोफ्रा चट्टान की तरह मजबूत हैं. जड्डू भी बहुत मजबूत हैं. वह एक योद्धा हैं. हमें तो काफी पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लेना चाहिए था. अब हम अपनी कमियों को दूर कर रहे हैं.’

इस जीत के साथ ही रॉयल्स के 14 मैचों में 16 अंक हो गए और उसने अंक तालिका में चौथा स्थान पक्का कर लिया. इसके साथ ही पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदें खत्म हो गईं. प्लेऑफ की दौड़ से पहले से ही बाहर मुंबई इंडियंस का अभियान नौवें स्थान पर खत्म हुआ. टीम के लिए सूर्यकुमार यादव ने 60, जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या ने 34 और विल जैक्स ने 33 रन का योगदान दिया.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article