17.4 C
Munich

क्या अपने IPL करियर का आखिरी मैच खेल गए रोहित शर्मा? डक पर आउट हुए हिटमैन को बढ़ी फैंस की टेंशन

Must read


होमखेलक्रिकेट

क्या अपने IPL करियर का आखिरी मैच खेल गए रोहित शर्मा? फैंस की बढ़ी टेंशन

Last Updated:

Rohit Sharma IPL Ducks: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के आखिरी मुकाबले में रोहित को जोफ्रा आर्चर ने विकेट के पीछे कैच आउट करा दिया. यह 19वां मौका था, जब रोहित आईपीएल में डक का शिकार बने. उन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी कर ली. मैक्सवेल भी आईपीएल में 19 बार जीरो पर आउट हुए हैं.

Zoom

रोहित शर्मा ने आईपीएल में नाम किया डक का शर्मनाक रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का अंत मुंबई इंडियंस के विस्फोटक ओपनर और दिग्गज भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा उस अंदाज में नहीं कर पाए, जैसा वह खुद और उनके फैंस भी चाहते थे. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट में अपना आखिरी मुकाबला खेला, जिसमें रोहित खाता तक नहीं खोल पाए. वह जोफ्रा आर्चर की गेंद पर डक का शिकार हुए. वह चार गेंदें खेलकर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को कैच थमा बैठे. रोहित आईपीएल में 19वां बार जीरो पर आउट हुए. रोहित शर्मा के आउट होते ही एक ऐसा सवाल उठने लगा, जिसने करोड़ों फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. क्या रोहित शर्मा ने अपना आखिरी आईपीएल मैच खेल लिया है? उनकी उम्र, इस सीजन में फॉर्म और मुंबई के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं.

आईपीएल 2026 में रोहित का फॉर्म
रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2026 का सीजन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. उनके बल्ले से कुछ आतिशी पारियां जरूर निकलीं, लेकिन निरंतरता की कमी दिखी. रोहित ने सीजन के शुरुआती को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 38 गेंदों में 78 रनों की धुआंधार पारी खेलकर की, लेकिन इस लय को बरकरार रखने में कामयाब नहीं हुए. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने 44 गेंदों में 84 रन कूटे, जो उनका सीजन में सिर्फ दूसरा अर्धशतक था. इन दो मैचों को छोड़ दें तो वह रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए. उन्होंने टूर्नामेंट में खेले 9 मैचों में कुल 283 रन बनाए. कुछ मुकाबलों से रोहित शर्मा चोटिल होने के चलते बाहर थे.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आउट होकर पवेलियन लौटते रोहित शर्मा.

शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी मैच में शून्य पर आउट होना उनके आईपीएल करियर का 19वां डक था. इसके साथ ही उन्होंने लीग में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने के मामले में ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी कर ली है. रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन को पीछे छोड़ा, जिनके नाम आईपीएल में 18 डक हैं. पीयूष चावला (16) और राशिद खान (16) इस लिस्ट में अन्य क्रिकेटर हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article