Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का लीग स्टेज खत्म हो गया है. सीजन का आखिरी लीग मैच कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. इस मैच में केकेआर को करारी हार मिली. केकेआर को मिली इस हार की कई वजहें हैं, जिसमें से एक खिलाड़ियों की चोट भी है. उन्हीं में से एक 18 करोड़ के प्राइस टैग वाला प्लेयर मथीसा पाथिराना भी शामिल हैं.
मथीसा पाथिराना सिर्फ एक मैच में मैदान पर उतरे
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 की प्लेऑफ के शोर के बीच कोलकाता नाइटराइडर्स को उस समय बड़ा झटका लगा था, जब मथीसा पाथिराना टूर्नामेंट से बाहर हो गए. ये घटना दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से ठीक पहले हुई. हालांकि, मुंबई इंडियंस पर राजस्थान रॉयल्स की जीत के साथ केकेआर की प्लेऑफ में जाने की खत्म हो गई थी, लेकिन इस सीजन टीम को भारी नुकसान उठाना पड़ा. पाथिराना को केकेआर ने आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ के प्राइस टैग पर खरीदा था, लेकिन उसका पैसा पानी मिल गया.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


