27.5 C
Munich

25 बॉल पर 15 छक्के, 25 गेंद पर 100, वैभव सूर्यवंशी की आंधी में उड़ी पीटरसन की टीम, अनोखे चैलेंज में मचाया हाहाकार!

Must read


Last Updated:

वैभव सूर्यवंशी के सामने लक्ष्य था 50 गेंदों पर 100 रन बनाने का. ट्विस्ट यह था कि बॉलिंग मशीन से निकलने वाली हर अगली गेंद की स्पीड पिछले गेंद के मुकाबले 1 मील प्रति घंटा (1 mph) बढ़ती जा रही थी.  जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, गेंद की रफ्तार डराने वाली हो गई. लेकिन क्रीज पर मौजूद इस 15 साल के ‘वंडर किड’ के इरादे कुछ और ही थे उन्होंने तेज होती जा रही गेंदों पर ऐसे कड़क और गगनचुंबी शॉट्स लगाए कि केविन पीटरसन की टीम का पूरा प्लान धरा का धरा रह गया

Zoom

केविन पीटरसन की टीम के चैलेंज को वैभव सूर्यवंशी ने किया तार-तार

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट के 15 वर्षीय उभरते हुए सितारे और आईपीएल सनसनी, वैभव सूर्यवंशी इन दिनों अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विश्व क्रिकेट के दिग्गजों को हैरान कर रहे हैं.  हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल ‘द स्विच’ (The Switch) पर रेडबुल के एक बेहद अनोखे और रोमांचक क्रिकेट चैलेंज का आयोजन किया गया.  इस स्पेशल इवेंट में बिहार के इस युवा खब्बू बल्लेबाज ने पीटरसन की टीम की ऐसी धज्जियां उड़ाईं कि खुद पीटरसन भी दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर हो गए.

इस ऐतिहासिक चैलेंज के दौरान टीम इंडिया और राजस्थान रॉयल्स के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल बॉलिंग मशीन संभाल रहे थे. हर गेंद पर बढ़ती रफ्तार, फिर भी वैभव का वारइस स्पेशल चैलेंज का नियम बेहद कड़ा और दिलचस्प था.  वैभव सूर्यवंशी के सामने लक्ष्य था 50 गेंदों पर 100 रन बनाने का. ट्विस्ट यह था कि बॉलिंग मशीन से निकलने वाली हर अगली गेंद की स्पीड पिछले गेंद के मुकाबले 1 मील प्रति घंटा (1 mph) बढ़ती जा रही थी.  जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, गेंद की रफ्तार डराने वाली हो गई. लेकिन क्रीज पर मौजूद इस 15 साल के ‘वंडर किड’ के इरादे कुछ और ही थे उन्होंने तेज होती जा रही गेंदों पर ऐसे कड़क और गगनचुंबी शॉट्स लगाए कि केविन पीटरसन की टीम का पूरा प्लान धरा का धरा रह गया.

90 पार होने पर भी नहीं थमा आक्रामक अंदाज़

आमतौर पर कोई भी बल्लेबाज जब 90 रनों के पार पहुंचता है, तो शतक पूरा करने के लिए सिंगल-डबल लेकर रुककर खेलना पसंद करता है लेकिन वैभव ने साफ कर दिया कि उनके शब्दकोश में ‘धीमा खेलना’ जैसी कोई चीज नहीं है. 90 रन का आंकड़ा पार करने के बाद भी वे बिल्कुल नहीं रुके और लगातार आक्रामक मोड में ही बैटिंग करते रहे.  उन्होंने रफ्तार को मात देते हुए बाउंड्रीज की बरसात कर दी और केविन पीटरसन की चुनौती का भर्ता बना दिया. वैभव ने 25 गेंदों पर चैलेंज पूरा कर दिया वो भी 14 छक्कों के साथ





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article