27.5 C
Munich

Virat Kohli Shubman Gill IPL 2026: अबे ये क्या कर लिया….! दाढ़ी बढ़ाकर पहुंचे शुभमन गिल, विराट कोहली ने उड़ा दी खिल्ली

Must read


होमखेलक्रिकेट

VIDEO: अबे ये क्या कर लिया..! दाढ़ी बढ़ाकर पहुंचे गिल, विराट ने उड़ा दी खिल्ली

Last Updated:

Virat Kohli Shubman Gill: टीम इंडिया के कप्तान और पोस्टर ब्वॉय शुभमन गिल की इमेज एक चॉकलेटी क्रिकेटर की है. लड़कियां शुभमन गिल के मासूम चेहरे पर मरती है, लेकिन गिल ने अपने लुक चेंज करते हुए दाढ़ी बढ़ाई तो विराट कोहली ने मजे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ा, दाढ़ी में खुद बेहद डैशिंग लगने वाले विराट और शुभमन के बीच हुए मजाक भरे पल सोशल मीडिया पर वायरल है.

Zoom

विराट कोहली और शुभमन गिल

घर्मशाला: आईपीएल 2026 का क्वालीफायर-1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. इस सुपर क्लैश के लिए दोनों ही टीम धर्मशाला पहुंच चुकी है. इस दौरान आरसीबी के स्टार बैटर विराट कोहली और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की मुलाकात हुई. वायरल वीडियो में गिल को आरसीबी के उप-कप्तान जितेश शर्मा से बातचीत करते देखा गया, तभी कोहली वहां आ गए. अनुभवी बल्लेबाज को देखते ही गिल अपने आदर्श की ओर बढ़े और दोनों ने गर्मजोशी से गले लगाया.

इसके बाद कोहली ने शुभमन गिल के साथ थोड़ी मस्ती की, उनकी दाढ़ी को छेड़ा और उनका गाल खींचा. मानो कह रहे हो कि- ‘अबे ये कर लिया’. वीडियो में कोहली को एक काला बैग पकड़े देखा जा सकता है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कोहली इस सीजन में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने ग्रुप स्टेज के 14 मैच में 557 रन बनाए हैं. 37 वर्षीय कोहली के नाम मौजूदा टूर्नामेंट में एक शतक और चार अर्धशतक हैं. दूसरी ओर गिल भी इस सीजन में ऑरेंज कैप की दौड़ में हैं. 14 मैच में 616 रन के साथ वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. ऑरेंज कैप की लिस्ट में वह केवल अपने टीममेट साई सुदर्शन (638) से पीछे हैं.

वैसे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 प्लेऑफ के लिए सभी चार टीमें फाइनल हो चुकी हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने अगले राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस पर 30 रनों की जीत के साथ फाइनल में जगह बनाई.

मंगलवार को पहले क्वालीफायर में आरसीबी का सामना जीटी से होगा और विजेता टीम 31 मई को अहमदाबाद में होने वाले फाइनल में पहुंचेगी. बुधवार को एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी. इस मैच में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और विजेता टीम दूसरे क्वालीफायर में प्रवेश करेगी.

About the Author

authorimg

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article