Last Updated:
14 मैचों के बाद त्यागी के आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि वे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सबसे बड़े हथियार बन चुके हैं. उन्होंने अकेले दम पर कोलकाता के पूरे पेस अटैक का भार अपने कंधों पर उठाया है. वे इस सीज़न में 18 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं और अपने साथी तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा (11 विकेट) से 7 विकेट आगे रहे.
उत्तर प्रदेश के कार्तिक त्यागी ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए सीजन में किया बेस्ट प्रदर्शन
नई दिल्ली. जो रफ़्तार कभी सोशल मीडिया के वीडियो रील्स में सिर्फ एक प्रॉमिसिंग टैलेंट की तरह दिखती थी, वो अब 2026 के क्रिकेट मैदान पर बल्लेबाजों के लिए काल बन चुकी है. कभी चोटों से जूझने वाले और कभी टीम से अंदर-बाहर होने वाले कार्तिक त्यागी का यह बदलाव सिर्फ़ वीडियो रील्स में नहीं, बल्कि 2026 सीज़न के ठोस आंकड़ों में साफ़ नज़र आता है.
14 मैचों के बाद त्यागी के आंकड़े गवाही दे रहे हैं कि वे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सबसे बड़े हथियार बन चुके हैं. उन्होंने अकेले दम पर कोलकाता के पूरे पेस अटैक का भार अपने कंधों पर उठाया है. वे इस सीज़न में 18 विकेट लेकर टीम के सबसे सफल गेंदबाज हैं और अपने साथी तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा (11 विकेट) से 7 विकेट आगे रहे.
2020 से 2024: चोट, संघर्ष और बेंच का दौर
अंडर-19 वर्ल्ड कप से सुर्खियों में आए कार्तिक त्यागी का शुरुआती आईपीएल करियर (2020-2024) बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा. राजस्थान रॉयल्स के लिए पंजाब के खिलाफ आखिरी ओवर में 4 रन डिफेंड करने वाला उनका वो स्पेल आज भी फैंस को याद है, लेकिन निरंतरता की कमी और बार-बार होने वाली हैमस्ट्रिंग इंजरी ने उनके करियर पर ब्रेक लगा दिया था. सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस जैसी टीमों में उन्हें पर्याप्त मौके नहीं मिले और वे ज्यादातर समय बेंच पर ही बैठे रहे.
गेंदबाजी में क्या किए बदलाव?
2024 के बाद कार्तिक त्यागी ने अपनी गेंदबाजी के बुनियादी तौर-तरीकों में बड़े बदलाव किए, जो 2026 में उनकी सफलता का मुख्य कारण बने. त्यागी ने अपने रन-अप को ज्यादा स्मूथ बनाया, जिससे उनके शरीर पर पड़ने वाला इम्पैक्ट कम हुआ.गेंद रिलीज करते समय अपनी रिस्ट पोजीशन में सुधार किया, जिससे उन्हें हवा में बेहतर आउटस्विंग और डेथ ओवर्स में घातक यॉर्कर फेंकने में मदद मिली. सिर्फ शॉर्ट पिच गेंदें फेंकने के बजाय उन्होंने अपनी लेंथ को थोड़ा पीछे यानि हॉर्ड लेंथ की तरफ खींचा, जहां से 140+ kmph की गति पर गेंद को खेलना नामुमकिन हो जाता है.
त्यागी की रफ़्तार ने मचाया तहलका
त्यागी के पास गति हमेशा से थी, लेकिन इस सीज़न में उन्होंने अपनी 140 से 145 kmph की रफ़्तार को अचूक नियंत्रण ) के साथ जोड़ा है. पावरप्ले में शुरुआती स्विंग और डेथ ओवर्स में लगातार ब्लॉक-होल (यॉर्कर) में गेंद डालने की उनकी क्षमता ने विरोधी कप्तानों की रणनीति को ध्वस्त कर दिया है. इसी तेज रफ़्तार की बदौलत उन्होंने मध्यक्रम के बल्लेबाजों को क्रीज पर सेट होने का मौका नहीं दिया.
KKR के पेस अटैक के ‘वन मैन आर्मी’
इस सीज़न में कई बड़े नामों की अनुपस्थिति या खराब फॉर्म के बीच कार्तिक त्यागी ने केकेआर के पेस अटैक की कमान संभाली. उनके और उनके जोड़ीदार के प्रदर्शन की तुलना इस टेबल से समझी जा सकती है. 2026 का यह सीजन कार्तिक त्यागी के करियर का ‘टर्निंग पॉइंट’ साबित हो चुका है.
About the Author

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें


