Last Updated:
Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी अर्शदीप सिंह अपने सोशल मीडिया गतिविधियों के कारण पूरे सीजन में सुर्खियों में रहे. अर्शदीप अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लगातार कई तरह के पोस्ट शेयर करते रहे, लेकिन अचानक उन्होंने अपने 200 से ज्यादा पुराने पोस्ट को हटा दिया है. इसमें विराट कोहली के साथ रील भी शामिल है.
अर्शदीप सिंह ने हटाए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट
नई दिल्ली: टीम इंडिया के लेफ्ट-आर्म पेसर अर्शदीप सिंह आईपीएल 2026 में अपने खेल से ज्यादा सोशल मीडिया एक्टिविटी के लिए चर्चा में रहे. कभी तिलक वर्मा को लेकर विवादित टिप्पणी, कभी टीममेट प्रियंश आर्य को चिढ़ाने या फैंस से ऑनलाइन बहस करने के कारण अर्शदीप लगातार सुर्खियों में रहे हैं. अब अर्शदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ज्यादातर पोस्ट या तो आर्काइव कर दिए हैं या डिलीट कर दिए हैं, जिसमें विराट कोहली के साथ 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की वायरल रील भी शामिल है.
ऐसा माना जा रहा है कि अर्शदीप ने 200 से ज्यादा पोस्ट हटा दिए हैं. अब उनके अकाउंट पर सिर्फ 44 पोस्ट दिख रहे हैं. पब्लिक फिगर्स के लिए सोशल मीडिया प्रोफाइल क्लीन करना आम बात है, लेकिन हाल ही में अर्शदीप को जिस तरह की आलोचना मिली है उसके चलते यह कदम ज्यादा ध्यान खींच रहा है.
अर्शदीप सिंह की तरफ से नहीं आया है कोई बयान
अभी तक अर्शदीप या उनकी टीम ने इस फैसले पर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. तिलक वर्मा विवाद की बात करें तो इस महीने अर्शदीप ने एक क्लिप शेयर की थी जिसमें वह तिलक को ‘अंधेरा’ कहते हुए मजाक कर रहे थे. उन्होंने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज से पूछा कि क्या उसने सनस्क्रीन लगाया है और नामन धीर को पंजाब की असली चमक बताया.
इस टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अर्शदीप पर रंगभेद का आरोप लगाया. अर्शदीप और तिलक दोनों ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. आईपीएल में अर्शदीप ने पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा 14 विकेट लिए, लेकिन उनका प्रदर्शन लगातार नहीं रहा. कई बार उनकी लाइन-लेंथ बिगड़ी और उन्होंने कई वाइड गेंदें फेंकी, सीजन का इकोनॉमी रेट 10.20 रहा. PBKS, जो पिछले सीजन रनर-अप रही थी, इस बार प्लेऑफ में पहुंचने से सिर्फ एक पॉइंट से चूक गई.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


